फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Canada Bhagavad Gita Park Sign 'Vandalised' after Toronto Temple; Mayor Orders Probe

Canada: कनाडा में अब भगवत गीता पार्क में तोड़फोड़, जांच के आदेश जारी

Sun, 02 Oct 2022 10:22 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 02 Oct 2022 10:22 PM IST
सार

भगवत गीता पार्क के प्रतीक चिह्न को तोड़ा गया है। इसकी पुष्टि मेयर पैट्रिक ब्राउन ने की है। उन्होंने बताया, हाल ही में इस पार्क का अनावरण किया गया था। 

विज्ञापन
Canada Bhagavad Gita Park Sign 'Vandalised' after Toronto Temple; Mayor Orders Probe
भगवत गीता पार्क - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कनाडा में भारतीयों के खिलाफ हिंसा जारी है। अब यहां के भगवत गीता पार्क के प्रतीक चिह्न को तोड़ा गया है। इसकी पुष्टि मेयर पैट्रिक ब्राउन ने की है। उन्होंने बताया, हाल ही में इस पार्क का अनावरण किया गया था। 

विज्ञापन


विज्ञापन

 

इस घटना से पहले कनाडा के स्वामीनारायण मंदिर में भी तोड़फोड़ की खबर सामने आई थी। इसके बाद भगवत गीता पार्क की घटना ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। वहीं मेयर पैट्रिक ब्राउन ने इस घटना की निंदा की और कहा कि हम इसके लिए जीरो टॉलरेंस रखते हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि ऐसी घटनाओं के खिलाफ सरकार कड़े कदम उठाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


कनाडा में भारतीय उच्चायोग ने मामले पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि हम ब्रैम्पटन में श्री भगवद गीता पार्क में घृणा अपराध की निंदा करते हैं और कनाडा के अधिकारियों और पुलिस से जांच करने और अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह करते हैं।



मोदी सरकार ने जारी की थी एडवाइजारी
इससे पहले कनाडा में हुई गोलीबारी में एक भारतीय छात्र को गोली लग गई थी। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद भारत सरकार की ओर से कनाडा में रहने वाले छात्रों व अन्य नागरिकों के अलावा वहां की यात्रा करने वाले नागरिकों के लिए एडवाइजारी जारी की गई थी। इसमें कहा गया था कि हाल की घटनाओं को देखते हुए भारतीयों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed