फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Canada awakened by the attack on the Indian consulate in US, said – alert about the Khalistan supporters

Canada: अमेरिका में भारतीय दूतावास पर हमले से जागा कनाडा, बोला- खालिस्तान समर्थकों के विरोध को लेकर सचेत

Tue, 04 Jul 2023 10:35 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 04 Jul 2023 10:35 AM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रविवार दो जुलाई की मध्य रात्रि करीब डेढ़ बजे से ढाई बजे के बीच कुछ खालिस्तानी कट्टरपंथियों ने अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को स्थित वाणिज्य दूतावास में आग लगा दी थी। 

विज्ञापन
Canada awakened by the attack on the Indian consulate in US, said – alert about the Khalistan supporters
Khalistan Supporters - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय दूतावास में खलिस्तानी समर्थकों द्वारा आग लगाने की घटना की अमेरिका ने कड़ी निंदा की है। अमेरिका की ओर से इस मामले में कार्रवाई करने की भी बात की है। वहीं कनाडा की विदेश मंत्री ने इस घटना के बाद एक बयान जारी किया है और ऐसे विरोध प्रदर्शनों को अस्वीकार्य बताया है। 
विज्ञापन


कनाडा के विदेश मंत्री मेलानी जोली ने ट्वीट कर कहा,'कनाडा ने वियाना कंवेंशन के तहत अपने दायित्वों को गंभीरता से लेते हुए आठ जुलाई को होने वाले विरोध प्रदर्शन ऑनलाइन प्रसारित हो रही प्रचार सामग्री के लिए कनाडा भारतीय अधिकारियों के साथ संपर्क में है।' उन्होंने इस घटना की निंदा करते हुए इसे अस्वीकार्य बताया है। 
विज्ञापन


अमेरिका के भारतीय दूतावास में खलिस्तानी समर्थकों ने लगाई आग
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रविवार दो जुलाई की मध्य रात्रि करीब डेढ़ बजे से ढाई बजे के बीच कुछ खालिस्तानी कट्टरपंथियों ने अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को स्थित वाणिज्य दूतावास में आग लगा दी थी। हालांकि, अग्निशमन की टीम तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। खलिस्तानियों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोसल मीडिया पर वायरल भी किया। इस घटना पर अमेरिकी सरकार ने चिंता जाहिर की। 
विज्ञापन
विज्ञापन




खलिस्तानी कट्टरपंथी भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू अमेरिका में भारत के महावाणिज्यदूत डॉ. टीवी नागेंद्र प्रसाद के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्टर्स शेयर कर रहे हैं। दरअसल खलिस्तानी इन दोनों पर कनाडा  खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप लगा रहे हैं।  

कनाडा में आठ जुलाई को रैली 
कनाडा में आठ जुलाई को दोपहर 12:30 बजे खलिस्तानियों ने रैली का आयोजन किया है, जिसे 'खालिस्तान फ्रीडम रैली' नाम दिया गया है। यह रैली ग्रेट पंजाब बिजनेस सेंटर से शुरू होकर भारतीय दूतावास तक जाएगी। सोशल मीडिया पर इस रैली को लेकर पोस्टर भी वायरल हो रहा है। जहां इस पोस्टर में खालिस्तान समर्थक और आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर को 'शहीद' बताया गया है, वहीं दो भारतीय राजनयिकों को 'हत्यारा' बताया गया है। इस पोस्टर में सबसे नीचे दो मोबाइल नंबर भी दिया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed