फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Burj Khalifa in Dubai illuminates Mahatma Gandhi image on the occasion of his birth anniversary

दो अक्तूबर: महात्मा गांधी की 152वीं जयंती पर बुर्ज खलीफा पर दिखाई गई बापू की तस्वीर, देखने उमड़े लोग

Sat, 02 Oct 2021 11:28 PM IST
Jeet Kumar एएनआई, दुबई
एएनआई, दुबई Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 02 Oct 2021 11:28 PM IST
सार

विश्व निकाय के महासचिव एंतोनियो गुटेरस ने कहा, गांधी के लिए, अहिंसा, शांतिपूर्ण प्रदर्शन, गरिमा और समानता महज शब्द नहीं थे बल्कि मानवता के मार्गदर्शक थे।

विज्ञापन
Burj Khalifa in Dubai illuminates Mahatma Gandhi image on the occasion of his birth anniversary
बुर्ज खलीफा पर बापू की तस्वीर... - फोटो : ani

विस्तार

संयुक्त अरब अमीरात में गांधी जयंती के मौके पर श्रद्धांजलि देते हुए दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा को रंग-बिरंगी लाइट से सजाया गया। बुर्ज खलीफा पर महात्मा गांधी की अनेंकों तस्वीरों को दिखाया गया।

विज्ञापन


गांधी के शांति संदेश को याद रखें व ‘कोविड’ को हराने पर ध्यान दें : गुटेरस
विश्व निकाय के महासचिव एंतोनियो गुटेरस ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से महात्मा गांधी के शांति के संदेशों को याद रखने की अपील की। साथ ही कहा, दुनिया भर के लड़ाकों को अपने हथियार डाल देने चाहिए और एक-दूसरे को हराने के बजाय मानवता के दुश्मन कोविड-19 महामारी को हराने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

विज्ञापन


गुटेरस ने दो अक्तूबर को विश्व अहिंसा दिवस पर अपने संदेश में कहा, यह संयोग नहीं है कि हम महात्मा गांधी के जन्मदिन पर अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस मनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अहिंसा, शांतिपूर्ण प्रदर्शन, गरिमा और समानता, आज के संकट के वक्त में भी समस्याओं से पार पाने का रास्ता दिखाते हैं। गुटेरस ने कहा कि इस वर्ष विश्व अहिंसा दिवस के मौके पर, ‘आइए हम गांधी के शांति के संदेश को याद रखें,’ और सभी के लिए एक बेहतर व अधिक शांतिपूर्ण भविष्य के निर्माण के काम में उतरें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed