फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   bullet train to moon using earth gravity japan mega space migration programme news in hindi

Bullet Train to Moon: जापान चलाएगा धरती से चंद्रमा तक बुलेट ट्रेन, इस महाप्रोजेक्ट पर भी कर रहा काम

Fri, 15 Jul 2022 03:52 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Fri, 15 Jul 2022 03:52 PM IST
सार

जापान मंगल पर एक ऐसा आर्टिफिशियल स्पेस हैबिटेट बनाएगा, जिसका वातावरण पृथ्वी जैसा बनाया जाएगा, ताकि इंसान वहां रह सके और उसपर मंगल के वातावरण का कोई प्रभाव ना पड़े। 
 

विज्ञापन
bullet train to moon using earth gravity japan mega space migration programme news in hindi
जापानी बुलेट ट्रेन

विस्तार

अभी तक आपने चंद्रयान और मंगलयान के बारे में ही जाना था, लेकिन अब जल्द ही पृथ्वी से बुलेट ट्रेन में सवार होकर इंसान चंद्रमा और मंगल तक जा सकेगा। दरअसल, जापान एक महा प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। इसके तहत जापान धरती से चांद तक बुलेट ट्रेन चलाने की योजना पर काम कर रहा है। जापान की योजना पहले इस बुलेट ट्रेन को चंद्रमा तक ले जाने की है, उसकी ये योजना अगर सफल रहती है तो फिर इसे मंगल पर भी ले जाने की योजना है। 

विज्ञापन


इतना ही जापान एक और योजना बना रहा है। जापान मंगल ग्रह पर ग्लास हैबिटेट बनाने का भी विचार कर रहा है। मतलब यह कि जापान मंगल पर एक ऐसा आर्टिफिशियल स्पेस हैबिटेट बनाएगा, जिसका वातावरण पृथ्वी जैसा बनाया जाएगा, ताकि इंसान वहां रह सके और उसपर मंगल के वातावरण का कोई प्रभाव ना पड़े। दरअसल, कम गुरुत्वाकर्षण वाले स्थानों पर इंसानों की मांसपेशियां और हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। 
विज्ञापन


इस प्रोजेक्ट को जापान के क्योटो विश्वविद्यालय और निर्माण फर्म काजिमा कॉर्पोरेशन ने तैयार किया है। क्योटो विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों का कहना है कि स्पेस बुलेट ट्रेन के लिए हेक्सागोन स्पेस ट्रैक सिस्टम' नामक प्रणाली तैयार की जाएगी। शोधकर्ताओं का यह भी कहना है कि इंटरप्लेनेटरी स्पेस ट्रेन  पृथ्वी, चंद्रमा और मंगल के बीच यात्रा करते समय अपना गुरुत्वाकर्षण पैदा करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, आर्टिफिशियल स्पेस हैबिटेट के प्रोजेक्ट को जापानी शोधकर्ताओं ने द ग्लास नाम दिया है। इसके तहत जापानी वैज्ञानिकों ने चांद पर एक 1,300 फीट की संरचना बनाने की महत्वाकांक्षी योजना पर काम कर रहे हैं। हालांकि शोधकर्ताओं का कहना है कि इसे अंतिम रूप तक पहुंचने में 100 साल लगेंगे। 


गौरतलब है कि नासा इस दशक के अंत में मनुष्यों को चंद्रमा पर वापस लाने की योजना बना रहा है। इसके अलावा चांद पर इंसानी बस्ती बसाने की कोशिशें जारी हैं। ऐसे में जापान के इस महाप्रोजेक्ट की घोषणा के बाद अंतरिक्ष को लेकर एक नई दौड़ शुरू हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed