फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bulgaria bus accident: 46 people killed in a fire in a bus with North Macedonian plates, read world's important news

बुल्गारिया बस हादसा: उत्तरी मैसेडोनियन प्लेटों वाली एक बस में आग लगने से 46 लोगों की मौत, पढ़ें दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें

Wed, 24 Nov 2021 05:51 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, सोफिया
एजेंसी, सोफिया Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 24 Nov 2021 05:51 AM IST
सार

पश्चिमी बुल्गारिया में मंगलवार सुबह एक राजमार्ग पर बस में आग लग गई। इस आग में कम से कम 46 लोगों की मौत हो गई। दिल दहलाने वाले इस हादसे में मासूम बच्चे भी आग की चपेट में आ गए। वहीं आग में बुरी तरह झुलसे सात लोगों को आपातकालीन अस्पताल में ले जाया गया है।
 

विज्ञापन
Bulgaria bus accident: 46 people killed in a fire in a bus with North Macedonian plates, read world's important news
बुल्गारिया बस हादसा - फोटो : Video Grab

विस्तार

पश्चिमी बुल्गारिया में मंगलवार तड़के एक राजमार्ग पर उत्तरी मैसेडोनियन प्लेटों वाली एक बस में आग लग गई। बस में लगी आग से कम से कम 46 लोगों की मौत हो गई। दिल दहलाने वाले इस हादसे में मासूम बच्चे भी आग की चपेट में आ गए। वहीं आग में बुरी तरह झुलसे सात लोगों को आपातकालीन अस्पताल में ले जाया गया है।

विज्ञापन


गृह मंत्रालय में अग्नि सुरक्षा विभाग के प्रमुख निकोलाई निकोलोव ने बताया कि बस में कुल 53 लोग मौजूद थे। हादसे में जो सात लोग घायल हैं उन्होंने जलती हुई बस से छलांग लगा दी थी। हादसे का कारण फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पीएम स्टीफन यानेव ने इसे भीषण त्रासदी बताया। आइए जानते हैं दुनिया की अन्य महत्वपूर्ण खबरें...
विज्ञापन



 

पूर्वी श्रीलंका में स्कूल जा रहे छात्रों की नौका पलटी, छह की मौत

पूर्वी श्रीलंका के त्रिंकोमाली जिले में मंगलवार को एक नौका के पलटने से कम से कम छह छात्रों की मौत हो गई। ‘कोलंबो गजट’ की खबर में पुलिस के हवाले से बताया गया कि नौका पर सवार अन्य 11 लोग घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि घायलों में से कुछ भी हालत गंभीर है। इस नौका का इस्तेमाल लोगों को एक ओर से दूसरी ओर ले जाने के लिए किया जा रहा था। नौसेना ने बताया कि डूबने वाले छह छात्र किनिया के एक गांव के थे जबकि 17 अन्य ने तैरकर जान बचाई। ये छात्र नौका से स्कूल जा रहे थे। घटना से ग्रामीणों में गुस्सा है।

 

कोविड वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र पर भारत-नेपाल में समझौता

भारत और नेपाल ने कोविड-19 की वैक्सीन ले चुके लोगों के प्रमाण पत्र पर द्विपक्षीय समझौता किया है। इससे दोनों पड़ोसी देशों के लोगों को एक-दूसरे के यहां की यात्रा करने में आसानी होगी। 

नेपाल के स्वास्थ्य और जनसंख्या मंत्रालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारत के राजदूत विनय एम. क्वात्रा ने नेपाल के सचिव रौशन पोखरेल के साथ इस संबंध में समझौते पर हस्ताक्षर किए। भारतीय दूतावास ने एक वक्तव्य में इसकी जानकारी दी। इस दौरान नेपाल के स्वास्थ्य मंत्री विरोध खाटीवाडा भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed