फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bucha Massacre: Russian Soldiers Killed People In Ukraine News In Hindi

Bucha Ukraine Massacre: रूस के खूंखार चेचेन सैनिकों का कोहराम, हाथ-पैर बांधकर मारते थे गोली, इनके आगे तालिबान भी फेल

Tue, 05 Apr 2022 12:10 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 05 Apr 2022 12:10 PM IST
सार

अब तक 400 से ज्यादा शवों को बरामद किया जा चुका है। इनकी संख्या बढ़ती ही जा रही है। कई लाशें बुरी तरह से बदबू मार रही हैं। यूक्रेन का आरोप है कि रूस की ओर से युद्ध अपराध का यह सबसे बड़ा उदाहरण है।

विज्ञापन
Bucha Massacre: Russian Soldiers Killed People In Ukraine News In Hindi
बूचा नरसंहार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बूचा... यूक्रेन का वो शहर जिसका नाम सुनते ही लोग खौफ खाने लगे हैं। यहां मौत का ऐसा तांडव हुआ कि आपकी रूह कांप जाएगी। इसे अंजाम दिया रूस के सबसे खूंखार चेचेन सैनिकों ने। 40 दिन तक रूस के इन सैनिकों ने इस शहर को कब्रगाह में बदल दिया। 

विज्ञापन


जो तस्वीरें सामने आईं वो दर्दनाक हैं। यूक्रेनियन के हाथ-पांव बांधकर सिर में गोली मारी। महिलाओं के साथ रेप किया। पूरे शहर में लाशों का ढेर है। तस्वीर सामने आते ही यूक्रेन की सेना भी यहां पहुंच गई। अब तक 400 से ज्यादा शवों को बरामद किया जा चुका है। इनकी संख्या बढ़ती ही जा रही है। कई लाशें बुरी तरह से बदबू मार रही हैं। यूक्रेन का आरोप है कि रूस की ओर से युद्ध अपराध का यह सबसे बड़ा उदाहरण है। हालांकि, क्रेमलिन इसका खंडन कर रहा है।
विज्ञापन

 

तो आखिर कीव से 46 किलोमीटर दूर इस शहर में कैसे हुआ कत्लेआम? क्या चेचेन सैनिकों का इसमें है हाथ? यूक्रेन सेना यहां पहुंची तो कैसा था नजारा? अब तक क्या-क्या हुआ? आइए जानते हैं...
विज्ञापन
विज्ञापन

Bucha Massacre: Russian Soldiers Killed People In Ukraine News In Hindi
यूक्रेन में सामूहिक कब्रगाह की सैटेलाइट तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

क्यों चर्चा में आया बूचा का नाम?
यूक्रेन की राजधानी कीव से करीब 46 किलोमीटर दूर बूचा शहर में इस नरसंहार की काहानी शुरू हुई। यूक्रेनी सेना को यहां पर एक साथ 410 लाशें मिलीं। ये लाशें काफी पुरानी हो चुकी थीं। कुछ सड़ने भी लगी थीं, तो कईयों के हाथ बंधे हुए थे। दावा है कि, इन लोगों को यातनाएं देने के बाद बहुत पास से गोली मार दी गई। कई लाशों के पैरों, माथे और सीने पर गोली के निशान भी मिले हैं। यूक्रेनी मीडिया के हवाले से आ रही खबरों के मुताबिक, यहां लाशें अब तक बरामद हो रही हैं। 

Bucha Massacre: Russian Soldiers Killed People In Ukraine News In Hindi
रूस-यूक्रेन युद्ध। - फोटो : Social Media

40 दिन बूचा में क्या-क्या हुआ?
रूस ने यूक्रेन पर 24 फरवरी को हमला किया था। इसके बाद कीव पर कब्जा करने के लिए रूसी सेना सबसे पहले बूचा ही पहुंची थी। बूचा से कुछ किलोमीटर दूर होस्टोमेल हवाई अड्डे से उतरकर वे बख्तरबंद वाहनों से शहर में दाखिल हुए थे। इसके बाद टैंकों और बख्तरबंद वाहनों के जरिए वे कीव की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन यहां यूक्रेनी सेना ने उनका कड़ा मुकाबला किया और रूसी सैनिकों को बूचा में ही रोक दिया। तब से रूसी सैनिकों ने बूचा को ही अपना ठिकाना बना लिया और इसे कब्जे में लेकर कथित नरसंहार किया। 30 मार्च को इस शहर को रूसी सैनिकों ने पूरी तरह खाली कर दिया था। पूरे 40 दिन बाद यूक्रेनी सैनिक इस शहर में पहुंचे।

Bucha Massacre: Russian Soldiers Killed People In Ukraine News In Hindi
युद्ध के दौरान लगी आग बुझाता दमकल कर्मी। - फोटो : PTI

चेचेन सैनिकों का क्यों आ रहा नाम?
सबसे पहले ये जान लें कि रूसी सेना के चेचेन सैनिक सबसे ज्यादा खूंखार माने जाते हैं। किसी को मौत के घाट उतारने में ये सैनिक जिनती वीभत्सता दिखाते हैं, उतनी शायद कोई नहीं। जब कीव, रूस के कब्जे से बाहर निकलता जा रहा था, तो पुतिन ने यहां पर चेचेन सैनिकों को भेजने की योजना बनाई। इसी योजना के तहत ये सैनिक बूचा में दाखिल हुए। हालांकि, यूक्रेनी सेना के कड़े प्रतिरोध के चलते इनके कई सैनिकों को जान गंवानी पड़ी और इन्होंने बूचा को अपने कब्जे में ले लिया। अब आरोप लगाए जा रहे हैं कि, जो भी नरसंहार हुआ उसमें रूस के चेचेन सैनिकों का ही हाथ है। 

Bucha Massacre: Russian Soldiers Killed People In Ukraine News In Hindi
युद्ध के दौरान उजड़ा घर। - फोटो : PTI

सैटेलाइट तस्वीरों में क्या है?
अमेरिकी कंपनियों की ओर से यूक्रेन के बूचा शहर की कुछ सैटेलाइट तस्वीरें जारी की गई हैं। इसमें बूचा नरसंहार की पूरी कहानी दिख रही है। यानि, शहर की सड़कों में पड़ी लाशें, सूनसान सड़कें। जब इन सैटेलाइट तस्वीरों को स्थानीय लोगों द्वार रिकॉर्ड की गई वीडियो से मिलाया गया, तब पुष्टि हुई कि ये बूचा की ही तस्वीरें हैं। 11 मार्च की एक सैटेलाइट तस्वीर का दो अप्रैल की शूट की गई वीडियाे से मिलान किया गया तो यहां 11 लाशें उसी स्थान पर मिलीं, जहां उन तस्वीरों में दिखाई गई थीं। ऐसी ही तस्वीरें 20 और 21 मार्च को भी जारी की गई थीं। 

Bucha Massacre: Russian Soldiers Killed People In Ukraine News In Hindi
रूस-यूक्रेन युद्ध - फोटो : Social media

जेलेंस्की ने क्या कहा?
बूचा में नरसंहार के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का भी बयान सामने आया। उन्होंने कहा है कि रूस के सैनिक हत्यारे हैं। लुटेरे हैं। बलात्कारी हैं। दरअसल, यूक्रेनी अधिकारियों का दावा है कि कई ऐसी महिलाओं के भी शव बरामद किए गए हैं, जिनके साथ बलात्कार किया गया। 

Bucha Massacre: Russian Soldiers Killed People In Ukraine News In Hindi
तेल डिपो में लगी आग। - फोटो : Social Media

रूस ने क्या कहा?
बूचा नरसंहार की बात सामने आने के बाद पूरी दुनिया में रूस की आलोचना हो रही है। इसके बाद रूस की ओर से भी बयान जारी किया गया है। रूस का कहना है कि, बूचा में हुए नरसंहार के पीछे रूसी सैनिकों का हाथ नहीं है। यूक्रेन में किसी भी आम नागरिक को रूसी सैनिकों द्वारा हिंसा का सामना नहीं करना पड़ा है। बूचा से जो तस्वीरें सामने आई हैं, वह यूक्रेन द्वारा पश्चिम देशों व मीडिया पर दबाव बनाने के लिए बनाई गई तस्वीरें हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed