{"_id":"619fc2fba03972199937fd34","slug":"british-sikh-teenager-ashmeet-singh-stabbed-to-death-in-london-teenage-killing-on-street-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंदन: सिख किशोर की चाकू मार कर हत्या, सड़कों पर किशोरों की हत्या की इस साल 28वीं घटना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
लंदन: सिख किशोर की चाकू मार कर हत्या, सड़कों पर किशोरों की हत्या की इस साल 28वीं घटना
Thu, 25 Nov 2021 10:38 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 25 Nov 2021 10:38 PM IST
सार
लंदन में एक सिख किशोर की चाकू मारकर हत्या की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह हत्या एक नामी ब्रांड के नकली बैग को लूटने के दौरान हुई है। लंदन में सड़कों पर किशोरों की हत्याओं की इस साल की यह 28वीं घटना है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
वेस्ट लंदन की एक सड़क पर एक 16 वर्ष की ब्रिटिश सिख किशोर की चाकू मारकर हत्या की घटना में स्कॉटलैंड यार्ड के अधिकारियों ने गुरुवार को जांच शुरू कर दी है। मृतक का नाम अश्मीत सिंह था। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने बताया कि हमें बुधवार की रात को चाकू मारने की एक घटना की सूचना मिली थी। हम लंदन एंबुलेंस सर्विस (एलएएस) के पैरामेडिक्स के साथ वहां पहुंचे थे। आपात सेवाओं की कोशिशों के बाद भी कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और उसकी आधिकारिक पहचान की जानी अभी बाकी है। घटना में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। स्पेशलिस्ट क्राइम से जासूसों (होमिसाइड डिटेक्टिव) को इसकी जानकारी दे दी गई है। पुलिस लोगों से भी अपील कर रही है कि अगर किसी को इसके बारे में कोई जानकारी हो तो आगे आए। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें पुलिस पीड़ित की जान बचाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
ईवनिंग स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट के अनुसार अश्मीत के दोस्तों को शक है कि उस पर यह हमला एक गुच्ची ब्रांड के एक नकली बैग के लिए हो सकता है जिसे वह हमेशा अपने साथ रखता था। एक स्थानीय दुकानदार ने कहा कि मैं उसे जानता था, वह एक अच्छा लड़का था। काश कि मैंने कुछ सुना होता या फिर वह भाग कर मेरे पास आ गया होता। स्थानीय लोगों के अनुसार अश्मीत अपनी दिव्यांग मां की देखभाल करने के लिए पार्ट टाइम नौकरी भी किया करता था।
विज्ञापन