फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   British Sikh taxi driver murdered on duty in United kingdom

UK: ब्रिटेन में सिख टैक्सी चालक की ड्यूटी के दौरान हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

Thu, 17 Nov 2022 09:35 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 17 Nov 2022 09:35 PM IST
सार

टैक्सी ड्राइवर अनख सिंह (59 वर्षीय) नाइन एल्म्स लेन में एक टैक्सी कंपनी में भाड़े के टैक्सी ड्राइवर के रूप में काम करते थे। अपनी ड्यूटी के दौरान वह गंभीर रूप से घायल पाए गए थे। उनको गंभीर चोटें लगी हुईं थीं।

विज्ञापन
British Sikh taxi driver murdered on duty in United kingdom
कॉन्स्टेबल गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो) - फोटो : Social Media

विस्तार

ब्रिटेन में एक सिख टैक्सी ड्राइवर की हत्या के आरोप में 35 वर्षीय शख्स टॉमाज मार्गोल को गिरफ्तार किया गया है। हाल ही में मध्य इंग्लैंड के वॉल्वरहैम्प्टन शहर में हमले के बाद सिख टैक्सी ड्राइवर की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन


टैक्सी ड्राइवर अनख सिंह (59 वर्षीय) नाइन एल्म्स लेन में एक टैक्सी कंपनी में भाड़े के टैक्सी ड्राइवर के रूप में काम करते थे। अपनी ड्यूटी के दौरान वह गंभीर रूप से घायल पाए गए थे। उनको गंभीर चोटें लगी हुईं थीं, जिसके कारण उनकी मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस ने कहा, टॉमाज मार्गोल पर हत्या का आरोप लगाया गया है। इसी महीने की शुरुआत में वह वॉल्वरहैम्प्टन मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश हुआ। सिख टैक्सी ड्राइवर का पोस्टमॉर्टम भी किया गया था लेकिन इससे कोई निर्णायक  परिणाम सामने आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम की डिटेक्टिव इंस्पेक्टर मिशेल थर्गूड ने कहा, हम इस घटनाक्रम के ताजा अपडेट के बारे में परिवार को जानकारी दे रहे हैं। अधिकारी इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ अपना समर्थन जारी रखे हुए हैं। उन्होंने कहा, हम अपील करते हैं कि अगर किसी व्यक्ति के पास कोई जानकारी है और वह हमारे संपर्क में नहीं है, तो हमसे संपर्क कर सकता है। 

पीड़ित परिवार की मदद के लिए ऑनलाइन धन जुटाने का अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान का लक्ष्य 2,000 पाउंड तक पैसा इकट्ठा करना है। 'जस्ट गिविंग' फंडरेजर ने अब तक 11 हजार पाउंड से ज्यादा धन जुटाने के लक्ष्य को पार कर लिया है। 


जस्ट गिविंग ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है, अनख सिंह भाड़े के ड्राइवर के रूप में टैक्सी चला रहा था, तभी उसकी मौत हो गई। यह उनके परिवार के लिए कठिन समय है। हमारे संवेदना उनके परिवार के साथ हैं। इस कठिन समय में दिया गया दान मदद के रूप में सीधे अनख के परिवार को जाएगा। हमने धन जमा करने के मूल लक्ष्य को हासिल कर लिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed