फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   British Sikh murdered by a civilian who went to Thailand for vacation with wife and son

बीवी और बेटे के साथ छुट्टियां मनाने थाईलैंड गए नागरिक की ब्रिटिश सिख ने की हत्या

Sun, 25 Aug 2019 06:34 AM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Sun, 25 Aug 2019 06:34 AM IST
सार

  • बीवी और बच्चे के साथ छुट्टियां मनाने गया था ब्रिटिश नागरिक
  • कहा-सुनी के बाद आरोपी ने गला दबा कर हत्या कर दी
  • आरोपी नागरिक को थाईलैंड में गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि 

विज्ञापन
British Sikh murdered by a civilian who went to Thailand for vacation with wife and son
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

थाईलैंड में एक ब्रिटिश सिख की हत्या का मामला सामने आया है। थाईलैंड के एक पांच सितारा होटल में नशे में धुत नार्वे के एक नागरिक ने 34 वर्षीय अमितपाल सिंह बजाज की  गला दबाकर हत्या कर दी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बजाज अपनी बीवी और बेटे के साथ छुट्टियां मनाने थाईलैंड गए थे और फुकेत के एक पांच सितारा ‘सेंटारा ग्रैंड होटल’ में ठहरे थे। 

विज्ञापन


बुधवार को बजाज ने नार्वे के नागरिक से कहा कि वह शोर कम करे क्योंकि उसकी पत्नी और दो साल का बच्चा सोने की कोशिश कर रहे हैं। बजाज के परिवार के मुताबिक, नशे में धुत नार्वे का नागरिक बालकनी के जरिए कमरे में घुसा और बजाज को पीटने लगा। इसके बाद उसने ब्रिटिश नागरिक का गला दबा दिया। बजाज की पत्नी बंधना कौर ने कहा कि उनके पति ने हम दोनों को बचाने के लिए अपनी जान गंवा दी।
विज्ञापन

 
घटना की सूचना मिलने के बाद एंबुलेंस और पुलिस वहां पहुंची। इसके बाद बजाज को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाईलैंड में ब्रिटिश महावाणिज्य दूत के अधिकारियों ने कहा कि हम बजाज के परिवार से संपर्क में हैं और उन्हें इसकी जानकारी दे दी गई है। नार्वे के विदेश मंत्रालय ने आरोपी नागरिक को थाईलैंड में गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि की और कहा कि उसे राजनयिक मदद मुहैया कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed