फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   British Sikh girl responded to people on social media after being called a terrorist

आतंकी कहे जाने पर ब्रिटिश सिख बच्ची ने सोशल मीडिया पर दिया लोगों को जवाब

Sun, 11 Aug 2019 02:14 AM IST
Avdhesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Avdhesh Kumar Updated Sun, 11 Aug 2019 02:14 AM IST
सार

  • सिख छात्रा ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर लोगों को इसका जवाब दिया
  • अब तक 47 हजार से अधिक लोगों द्वारा देखा जा चुका है
  • मुनसिमर ने कहा कि इन शब्दों ने मेरा दिल तोड़ दिया
  • वीडियो मैसेज का लोगों ने किया समर्थन 

विज्ञापन
British Sikh girl responded to people on social media after being called a terrorist
ब्रिटिश सिख छात्रा मुनसिमर कौर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिखों के खिलाफ नस्लभेद का एक और मामला सामने आया है। लंदन के एक खेल के मैदान में एक 10 वर्षीय ब्रिटिश सिख छात्रा मुनसिमर कौर को अन्य छात्रों ने आतंकी कहा। सिख छात्रा ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर लोगों को इसका जवाब दिया।
विज्ञापन

 
मुनसिमर ने कहा कि नस्लवाद से बचने के लिए सिख समुदाय के बारे में अधिक से अधिक जानकारी का प्रचार किया जाना चाहिए। मुनसिमर कौर का वीडियो संदेश उसके पिता ने ट्विटर पर बृहस्पतिवार को पोस्ट किया, जिसे अब तक 47 हजार से अधिक लोगों द्वारा देखा जा चुका है। 
विज्ञापन


वीडियो में पगड़ी पहनी इस बच्ची ने दक्षिण-पूर्व लंदन में प्लमस्टिड प्लेग्राउंड पर अपने साथ हुई घटना के बारे में बताते हुए कहा कि सोमवार और मंगलवार को पार्क में चार बच्चों और एक छोटी बच्ची की मां ने मेरे साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को 14 से 17 साल के दो लड़कों और दो लड़कियों से मैंने वह खेल खेलने के लिए पूछा जो वे खेल रहे थे, लेकिन उन्होंने साफ मना करते हुए कहा कि नहीं तुम नहीं खेल सकतीं, क्योंकि तुम आतंकवादी हो। मुनसिमर ने कहा कि इन शब्दों ने मेरा दिल तोड़ दिया, लेकिन मैं सम्मान के साथ वहां से चली आई। 

अगले दिन फिर उसी मैदान पर गई और एक नौ साल की लड़की से दोस्ती की। एक घंटे बाद, उसकी मां ने उसे बुलाया और कहा कि वह मेरे साथ नहीं खेल सकती क्योंकि मैं खतरनाक दिखती हूं। मुनसिमर ने उस लड़की का बचाव करते हुए कहा कि उसने यह कहकर माफी मांग ली थी कि इसमें उसकी कोई गलती नहीं है।

 
वीडियो मैसेज का लोगों ने किया समर्थन 

उसके इस वीडियो मैसेज का काफी लोगों ने समर्थन किया है और उसकी सराहना की है। कौर ने दुनिया को दिए अपने संदेश में कहा कि इस अनुभव ने मुझे कुछ लोगों के सोचने और समझने की कमी दिखाई। उसने कहा कि हम सिख लोगों की मदद करते हैं, उनसे प्यार करते हैं और हमेशा करते रहेंगे। लेकिन मुझे इसके बारे में बोलने की जरूरत है क्योंकि हर कोई मजबूत नहीं होता है कि वह इस तरह की बातों को समझ सके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed