फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   British Prime Minister Sunak on Israel War says We stand with Israel Hamas attacked on existence of Israel

Israel War: 'हमास ने इस्राइल के अस्तित्व पर किया हमला', ब्रिटिश प्रधानमंत्री सुनक बोले- हम यहूदियों के साथ

Tue, 17 Oct 2023 02:21 AM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 17 Oct 2023 02:21 AM IST
सार

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा कि हम इस्राइल के साथ खड़े हैं। नरसंहार में छह ब्रिटिश लोगों की मौत हो गई है तो वहीं 10 लोग अब भी लापता हैं। जिन ब्रिटिश लोगों को ब्रिटेन वापस आने की इच्छा है, हम उनकी मदद कर रहे हैं।

 

विज्ञापन
British Prime Minister Sunak on Israel War says We stand with Israel Hamas attacked on existence of Israel
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस्राइल हमास के बीच पिछले 10 दिनों से युद्ध जारी है, जिसमें अब तक करीब 3500 लोगों की मौत हो गई है। इस बीच ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने कहा कि हम इस नरसंहार में इस्राइल के साथ खड़े हैं। हम आपकी सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। हम हमेशा यहूदी लोगों के साथ हैं। इसके अलावा, पीएम ने बताया कि ब्रिटेन सरकार इस्राइल में फंसे ब्रिटिश लोगों की मदद कर रही है।  

विज्ञापन


आंतकियों ने लोगों को जिंदा जलाए
ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने सोमवार को संसद सत्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह इस्राइल में शुरू हुए युद्ध ने दुनिया को झकझोर दिया है। युद्ध में हजारों लोगों की जान जा चुकी है और न जाने कितने लोग घायल हो गए हैं। हमास के आतंकियों ने बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और शिशुओं को भी नहीं बख्शा, उन्होंने सब की हत्या की। लोगों के अंग भंग कर दिए गए। लोगों को जिंदा जला दिया गया। यह नरसंहार है। यह अमानवीय है। हम इस नरसंहार में इस्राइल के साथ खड़े हैं। मैं यहूदी लोगों से सीधा कहना चाहता हूं कि हम आज भी आपके साथ खड़े हैं और हमेशा आपके साथ खड़े रहेंगे। इस्राइल विश्व में यहूदी लोगों के लिए सुरक्षित स्थान है। इस्राइल के अस्तित्व पर हमला किया गया है। हम आपकी सुरक्षा के लिए वह सब कर रहे हैं, जो भी हम कर सकते हैं।
विज्ञापन


इस्राइल में फंसे ब्रिटिश नागरिकों के लिए आठ उड़ानें आयोजित की गईं
संसद में सुनक ने आगे कहा कि इस्राइल में हो रहे नरसंहार में ब्रिटेन सहित 30 देशों के लोगों की हत्याएं हुईं हैं। इसमें छह ब्रिटिश लोगों की भी हत्याएं हुईं हैं। कम से कम 10 ब्रिटिश लोग अब भी लापता हैं। सब कुछ सामान्य करने के लिए हम इस्राइल के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम इस्राइल में रह रहे उन ब्रिटिश लोगों की मदद कर रहे हैं, जो वापस अपने देश आना चाहते हैं। हमने अब तक आठ उड़ाने आयोजित की हैं। इस्राइल में फंसे 500 लोगों को हम वापस ब्रिटेन ला भी चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed