फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   british Officer Said Protein Drinks Should have Warning on Packaging after death of Sixteen years old boy

Britain: ‘प्रोटीन ड्रिंक्स के पैकेजिंग पर लगाएं चेतावनी’, 16 साल के बालक की मौत के बाद बोले अधिकारी

Thu, 29 Jun 2023 07:43 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 29 Jun 2023 07:43 AM IST
सार

इंग्लैंड की एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय मूल का रोहन गोधानिया (16) प्रोटीन शेक पीने के बाद बीमार पड़ गया था। ब्रेन डेमैज के उसे अस्पताल में भर्ती किया गया था। तीन बाद बाद 18 अगस्त 2020 को इलाज के दौरान रोहन की मौत हो गई।

विज्ञापन
british Officer Said Protein Drinks Should have Warning on Packaging after death of Sixteen years old boy
रोहन गोधानिया - फोटो : Social Media

विस्तार

ब्रिटेन में अब प्रोटीन ड्रिंक्स के पैकेजिंग पर चेतावनी लगाई जाएगी। चेतावनी लगाने का मामला 2020 में पहली बार उठा, जब भारतीय मूल के एक नाबालिग की प्रोटीन ड्रिंक पीने से मौत हो गई थी।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला
इंग्लैंड की एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय मूल का रोहन गोधानिया (16) प्रोटीन शेक पीने के बाद बीमार पड़ गया था। ब्रेन डेमैज के कारण उसे अस्पताल में भर्ती किया गया था। तीन बाद बाद 18 अगस्त 2020 को इलाज के दौरान रोहन की मौत हो गई। मौत के बाद कारणों की तलाश नहीं किया गया और अंग दान कर दिया गया। रोहन के पिता ने बताया कि उनके बेटा काफी पतला था। इसलिए थोड़ा मोटा करने के लिए उसके लिए प्रोटीन शेक लेकर आया था। बेटे ने उसे पिया तो उसकी तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

पैकेजिंग पर चेतावनी दी जाए
रिपोर्ट के अनुसार, प्रोटीन शेक पीने के कारण रोहन को ऑर्निथिन ट्रांसकार्बा माइलेज बीमारी हो गई थी। इस वजह से रोहन के खून में अमोनिया की कमी हो गई थी। बकिंघमशायर के मिल्टन केनेस कोरोनर की अदालत में एक मेडिकल जांच में पता चला कि रोहन की मौत एक दुर्लभ बीमारी के कारण हुई। कोरोनर टॉम ओसबोर्न ने कहा कि मेरा विचार है कि पेय पदार्थों की पैकेजिंग पर चेतावनी दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर उसे कोई पीता है तो इसके हानिकारक प्रभाव हो सकते हैं। यह प्रोटीन स्पाइक का कारण भी है। हालांकि, ओटीसी एक दुर्लभ बीमारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed