फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   British news 'The Guardian' left social media platform X, citing political interference as the reason

The Guardian: ब्रिटिश समाचार 'द गार्जियन' ने छोड़ा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X, राजनीतिक दखल को बताया वजह

Wed, 13 Nov 2024 11:57 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 13 Nov 2024 11:57 PM IST
सार

ब्रिटिश समाचार प्रकाशन 'द गार्जियन' ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स छोड़ने का एलान किया है। इसका कारण उन्होंने अरबपति मालिक एलन मस्क के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के दौरान एक पक्ष के साथ भेदभाद समेत चुनाव के दौरान राजनीति पर असर डालने को बताया है।

विज्ञापन
British news 'The Guardian' left social media platform X, citing political interference as the reason
एलन मस्क - फोटो : एएनआई

विस्तार

ब्रिटिश समाचार द गार्जियन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म छोड़ने का फैसला लिया है।  'द गार्जियन' ने बुधवार को बताया कि वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (जो पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) को छोड़ रहा है। इसका कारण उन्होंने अरबपति मालिक एलन मस्क के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के दौरान राजनीति पर असर डालने को बताया। समाचार प्रकाशन ने कहा कि वह अब अपने आधिकारिक अकाउंट्स से एक्स पर कोई भी पोस्ट नहीं करेंगे। 
विज्ञापन


मस्क का राजनीतिक दखल बना कारण 
द गार्जियन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स छोड़ने के करण का विस्तार में जिक्र किया। जिसमें बाताया गया कि हाल के अमेरिकी चुनावों ने उन्हें यह महसूस कराया कि एक्स एक नफरत फैलाने का प्लेटफॉर्म बन गया है और मस्क इसका इस्तेमाल राजनीतिक प्रभाव के लिए करते हैं। प्रकाशन ने कहा कि एक्स पर होने के फायदे अब इसके नकारात्मक पहलुओं से ज्यादा हो गए हैं और इसलिए अब वह अपनी पत्रकारिता को बढ़ावा देने के लिए अपने संसाधनों का बेहतर उपयोग कहीं और करेंगे। 
विज्ञापन


हालांकि  द गार्जियन ने ये भी साफ किया कि उनके पत्रकार अब भी एक्स को समाचार इकट्ठा करने के स्रोत के रूप में इस्तेमाल करेंगे लेकिन वह आधिकारिक संपादकीय खातों से पोस्ट नहीं करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि एक्स पर उनके लेखों के लिंक साझा किए जा सकते हैं और कभी-कभी एक्स की सामग्री उनके लेखों में एम्बेड की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


द गार्जियन के एक्स पर 80 से ज्यादा अकाउंट्स
प्रकाशन ने कहा कि एक्स पर उन्हें जो चिज चिंता का कारण लग रही है उसमें दूर-दराज के षड्यंत्र सिद्धांत और नस्लवाद जैसी चीजें शामिल थीं। बता दें कि जानकारी के अनुसार द गार्जियन के पास एक्स पर 80 से ज्यादा अकाउंट्स हैं। जिसपर लगभग 27 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed