फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   British MPs vote against all Brexit deal plans in UK Parliament

ब्रेग्जिट: ब्रिटेन की संसद में असमंजस बरकरार, सांसदों ने समझौते के सभी विकल्पों को किया खारिज

Fri, 05 Apr 2019 01:28 PM IST
Neelam Tripathi वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Neelam Tripathi Updated Fri, 05 Apr 2019 01:28 PM IST
विज्ञापन
British MPs vote against all Brexit deal plans in UK Parliament
ब्रिटिश संसद (फाइल फोटो)

ब्रिटिश सांसदों ने यूरोपीय संघ (ईयू) से बाहर निकलने के लिए सरकार के तीन समझौतों को खारिज करने के बाद ब्रेग्जिट के लिए चार संभावित वैकल्पिक योजनाओं के खिलाफ मतदान किया। इनमें कस्टम यूनियम और नार्वे जैसी व्यवस्था और ब्रिटेन को एकीकृत बाजार में रखने पर भी मतदान हुआ, लेकिन बहुमत नहीं मिला। इस तरह ब्रिटेन की संसद में असमंजस अब भी बरकरार है।

विज्ञापन

 
संसद में हुआ यह मतदान भले ही कानूनी रूप से बाध्यकारी नहीं है क्योंकि यदि किसी प्रस्ताव पर बहुमत मिल भी जाता तो सरकार उसे मानने के लिए बाध्य नहीं होती। लेकिन इससे पता चल जाता कि सांसद आखिर चाहते क्या हैं। ईयू से अलग होने के बाद उससे बेहद घनिष्ठ आर्थिक रिश्ते जारी रखने, दूसरा जनमत संग्रह कराने या बिना किसी समझौते के ब्रेग्जिट को रोकने में से किसी भी प्रस्ताव को बहुमत हासिल नहीं हो पाया। दूसरा जनमत संग्रह कराने के समर्थन में सबसे अधिक 280 मत पड़े लेकिन इसके खिलाफ 292 मत डाले गए।
विज्ञापन




इसके बाद यूरोपीय संघ के साथ स्थायी ‘कस्टम यूनियन’ में बने रहने के प्रस्ताव के पक्ष में दूसरे सबसे अधिक 273 मत पड़े लेकिन इसके खिलाफ 276 वोट पड़ने से इसे भी बहुमत नहीं मिल पाया। अब कानूनी स्थिति यह है कि ब्रिटेन बिना किसी समझौते के यूरोपीय संघ से केवल 11 दिनों के भीतर बाहर हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


12 अप्रैल को बिना समझौते बाहर निकलने का विकल्प, एक लंबा विस्तार होगा जिसका मतलब है कि यूरोपीय संसद चुनाव कराने होंगे। हालांकि यदि ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ इस सप्ताह समझौते पर राजी हो गया तो शायद यूरोपीय संसद चुनाव कराने की जरूरत ना पड़े।

सरकार की योजना सर्वश्रेष्ठ थी : ब्रेग्जिट मंत्री

ब्रेक्जिट मंत्री स्टीफन बार्कले ने मतदान के बाद सांसदों से कहा कि ‘संसद एक बार फिर किसी भी प्रस्ताव पर बहुमत हासिल करने पर नाकाम रही।’ हालांकि सरकार की तरफ से उन्होंने कहा कि मतदान के नतीजे दर्शाते हैं कि उसकी योजना सर्वश्रेष्ठ थी और इस बात का संकेत भी दिया कि इसे एकबार फिर इस सप्ताह संसद के समक्ष रखा जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed