फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   British media exposed China presented new evidence on chinese spy balloons

China Spy Balloon: ब्रिटिश मीडिया ने चीन को किया बेनकाब, चीनी जासूसी गुब्बारे के नए सबूत किए पेश

Tue, 27 Jun 2023 06:50 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 27 Jun 2023 06:50 AM IST
सार

इसी साल फरवरी में चीनी जासूसी गुब्बारे को अमेरिकी सेना ने अपने हवाई इलाके में घुसते वक्त गिरा दिया था। अमेरिकी सेना के अनुसार, गुब्बारे का आकार तीन बसों के बराबर था। गुब्बारे के बारे में अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा था कि उसपर सिग्नल लगे हुए थे, जो खुफिया जानकारी इकट्ठे करने के काम आता है।

विज्ञापन
British media exposed China presented new evidence on chinese spy balloons
अमेरिका के प्रहार के बाद चीनी जासूसी गुब्बारा समुद्र में गिरा - फोटो : Social Media

विस्तार

 

विज्ञापन

इंग्लैंड की मीडिया ने चीन के जासूसी गुब्बारे के बारे में नए सबूत पेश किए। इसमें जापान-ताइवान की घटनाएं भी शामिल हैं। बता दें, कुछ महीने पहले अमेरिकी सेना ने अपने तटीय इलाके के पास एक चीनी जासूसी गुब्बारा मारकर गिराया था, जिससे अमेरिका-चीन के रिश्तों में तनाव पैदा हो गए थे। मीडिया ग्रुप को पूर्वी एशिया के पास भी चीनी जासूसी गुब्बारों की कई तस्वीरें मिली हैं। 

चीन पर ऐसे बढ़ा शक
मीडिया ग्रुप के संस्थापक कोरी जस्कोलस्की ने बताया कि सिंथेटिक इंटेलिजेंस कंपनी के साथ काम करते वक्त उन्हें कुछ तस्वीर मिली, जिसमें चीनी गुब्बारे ताइवान में जापान के नजदीक दिखे। तस्वीर सितंबर 2021 की थी। कोरी ने कहा कि तस्वीरें हमें पहले ही मिल गई थी, लेकिन उस वक्त जारी नहीं किया गया था। फोटो से मिले सबूत इशारा करते हैं कि गुब्बारा मंगोलिया से सटे चीनी इलाके से लॉन्च किए गए थे।

विज्ञापन


अमेरिका के आरोप को चीन ने नकारा
इसी साल फरवरी में चीनी जासूसी गुब्बारे को अमेरिकी सेना ने अपने हवाई इलाके में घुसते वक्त गिरा दिया था। अमेरिकी सेना के अनुसार, गुब्बारे का आकार तीन बसों के बराबर था। गुब्बारे के बारे में अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा था कि उसपर सिग्नल लगे हुए थे, जो खुफिया जानकारी इकट्ठे करने के काम आता है। विमान में कई एंटिना थे, जिससे भूमि की पहचान की जा सकती थी। हालांकि, अमेरिका के आरोपों पर चीन ने कहा था कि वह एक नागरिक हवाई जहाज था, जिसका इस्तेमाल मौसम की जांच के लिए किया जाता है। चीनी गुब्बारे के कारण अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने अपनी चीन यात्रा भी स्थगित कर दी थी। तनाव बढ़ने के कारण पिछले सप्ताह ब्लिंकन ने चीन का दौरा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताइवान के बारे में ऐसे मिला सबूत
जस्कोलस्की ने आगे कहा कि क्या चीन ने और गुब्बारे भी लॉन्च किए? इसकी जांच के लिए बीबीसी की टीम ने सोशल मीडिया और प्रेस रिपोर्ट की खोज की। इस दौरान उन्हें दो तस्वीरें मिली, जिसे ताइवान की मौसम एजेंसी ने ली थी। तस्वीर में राजधानी ताइपे के ऊपर एक गुब्बारा दिखाई दिया, जो सितंबर 2021 के अंत में ली गई थी। इसकी जांच की तो हमें एक गुब्बारा ताइवान के तटीय इलाकों के पास दिखाई दिया। जस्कोल्स्की की जांच से खुलासा हुआ कि फरवरी में अमेरिका में घुसा गुब्बारा मोंटाना राज्य के परमाणु वायु सेना अड्डे से करीब 130 किमी ही दूर था।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed