{"_id":"5cd7aeefbdec2207006335f9","slug":"british-indian-women-died-from-a-mysterious-illness-on-their-honeymoon-after-six-days-of-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के चंद दिन बाद भारतीय ब्रिटिश महिला की हनीमून पर मौत, जांच के घेरे में पति","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
शादी के चंद दिन बाद भारतीय ब्रिटिश महिला की हनीमून पर मौत, जांच के घेरे में पति
Sun, 12 May 2019 10:58 AM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sneha Baluni
Updated Sun, 12 May 2019 10:58 AM IST
विज्ञापन
हनीमून पर गई उशीला पटेल की हनीमून पर मौत हो गई (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
एक भारतीय-ब्रिटिश शख्स इस समय श्रीलंका में फंसा हुआ हैं क्योंकि हनीमून पर उनकी पत्नी की किसी संदिग्ध बीमारी के कारण होटल में मौत हो गई है। इस भारतीय-ब्रिटिश का नाम खिलन चंदारिया है। उन्हें श्रीलंका अधिकारियों ने तब तक देश छोड़ने से मना कर दिया है जब तक कि उनकी 31 साल की पत्नी की मौत की जांच नहीं हो जाती।
विज्ञापन
33 साल के खिलन की पत्नी का नाम उशीला पटेल था। नॉर्थ-वेस्ट लंदन में उनकी मोबाइल फोन की दुकान है। उन्हें अपनी पत्नी की मौत के सिलसिले में न तो गिरफ्तार किया गया है और न मामला दर्ज हुआ है लेकिन उन्हें ब्रिटेन लौटने की भी इजाजत नहीं है। उन्होंने कहा, 'मैं उसके बिना नहीं जाना चाहता। मुझे लगता है कि पूरी दुनिया मेरे खिलाफ हो गई है। कुछ भी करना कठिन है।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि शोक प्रक्रिया वास्तव में अभी शुरू हुई है।' जोड़े की शादी लंदन में 19 अप्रैल को हुई थी। जिसके चार दिन वह हनीमून के लिए श्रीलंका आए थे। वह श्रीलंका के तटीय शहर गल्ले के फाइव स्टार बीच रिसॉर्ट अमारी में रह रहे थे। वह दूसरे हनीमून के लिए मालदीव जाने वाले थे।
विज्ञापन
होटल में कुछ ड्रिंक्स और खाना खाने के बाद दोनों बीमार पड़ गए। उन्हें बुखार हो गया और खून की उल्टियां होने लगी। जब उन्होंने मदद मांगी तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। 25 अप्रैल को पटेल को करापीटिया अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।
चंदारिया ने कहा, 'पोस्टमार्टम रिपोर्ट का कहना है कि उसकी मौत पानी की कमी के कारण हुई है जो उल्टी की वजह से हो सकती है।' उन्होंने अपने होटल रुम में एक अजीब दुर्गंध भी नोटिस की। एक बयान में अमारी गल्ले का कहना है, 'हम अपने खाद्य सुरक्षा मानकों के प्रति अत्यधिक आश्वस्त हैं।'
चंदारिया को शुरुआत में श्रीलंका से जाने की इजाजत मिल गई थी मगर उन्होंने अपनी पत्नी के शव के बिना जाने से मना कर दिया। अब उनपर सरकार द्वारा मौत पर रिपोर्ट बनाए जाने तक देश छोड़ने पर रोक लगी है। उन्होंने कहा, 'मैं चाहता हूं कि मेरी पत्नी मेरे साथ घर जाए और मैं उसे अंतिम विदाई दे सकूं।'
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन