फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   british government minister dismisses cybersecurity incident over UK air traffic control outage

Britain: ब्रिटेन में विमान सेवाएं ठप होने से मची अफरा-तफरी, मंत्री ने साइबर हमले की खबरों को किया खारिज

Tue, 29 Aug 2023 04:41 PM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 29 Aug 2023 04:41 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर आशंका जताई गई थी कि ब्रिटेन की यातायात सेवा पर साइबर अटैक हुआ है। ऐसी खबरों को ब्रिटेन सरकार में मंत्री मार्क हार्पर ने सिरे से खारिज कर दिया। 

विज्ञापन
british government minister dismisses cybersecurity incident over UK air traffic control outage
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

पूरे ब्रिटेन में हवाई यातायात सेवा में तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों को अपने गंतव्य पर पहुंचने लिए काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है जिससे हवाईअड्डों पर अफरा-तफरी मची हुई है। सैकड़ों उड़ानें गंभीर रूप से बाधित हुईं हैं और हजारों यात्री फंसे हुए हैं। इसको लेकर ब्रिटेन सरकार ने मंगलवार को कहा कि तकनीकी मुद्दा तो हल हो गया है, लेकिन उड़ानें प्रभावित होती रहेंगी क्योंकि एयरलाइंस अपने शेड्यूल पर फंसे हुए यात्रियों को वैकल्पिक उड़ानों में समायोजित करने के लिए संघर्ष कर रही हैं।
विज्ञापन


सोमवार सुबह ब्रिटेन के हवाई यातायात नियंत्रण कंप्यूटर सिस्टम में नेटवर्क-व्यापी गड़बड़ी हुई थी। जिसके कारण सैकड़ों उड़ानों को रद्द करना पड़ा। सोशल मीडिया पर आशंका जताई गई थी कि ब्रिटेन की यातायात सेवा पर साइबर अटैक हुआ है। ऐसी खबरों को ब्रिटेन सरकार में मंत्री मार्क हार्पर ने सिरे से खारिज कर दिया। 
विज्ञापन


यातायात नियंत्रण की गड़बड़ी के पीछे साइबर अटैक नहीं
उन्होंने कहा कि सोमवार को हुई इस हवाई यातायात नियंत्रण की गड़बड़ी के पीछे साइबर अटैक नहीं था। हार्पर ने बताया कि लगभग एक दशक से इस पैमाने पर कुछ नहीं हुआ है, आमतौर पर सिस्टम बहुत अच्छा काम करता है। उन्होंने कहा कि हमारे तकनीकी विशेषज्ञों ने इसे देखा है और यह स्पष्ट है कि यह कोई साइबर सुरक्षा घटना नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की स्वतंत्र समीक्षा होगी

मंत्री ने कहा कि जो कुछ हुआ उसकी स्वतंत्र समीक्षा होगी और आने वाले दिनों में एक रिपोर्ट आने की उम्मीद है। आगे बोले कि सिस्टम को सोमवार दोपहर को ठीक कर लिया गया था और चीजें सामान्य हो रही हैं, लेकिन जाहिर तौर पर कुछ व्यवधान है जो लोगों के लिए आज भी जारी रहेगा और मुझे पता है कि हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। साथ ही कहा कि उम्मीद है कि एयरलाइंस अपनी जिम्मेदारियों के प्रति आगे बढ़ेंगी और यह सुनिश्चित करेंगी कि वे लोगों को उनके गंतव्य तक ले जाएं, उन्हें वैकल्पिक उड़ान पर ले जाएं और इस बीच भोजन, पेय और आवास की व्यवस्था करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed