फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   British Airways Crew Party in Rio De Janeiro Brazil Police Robbery Story to cover partying

British Airways: 'रात में पार्टी कर रहे क्रू ने दोष छिपाने को गढ़ी डकैती की कहानी'; 24 घंटे ठप रही विमान सेवा

Thu, 23 Nov 2023 04:07 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रियो डि जेनेरियो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रियो डि जेनेरियो Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 23 Nov 2023 04:07 PM IST
सार

ब्रिटिश एयरवेज के एक विमान चालक दल पर गंभीर आरोप लगे हैं। ब्राजील के शहर रियो डि जेनेरियो के इस मामले में पुलिस ने कहा, रात पर ड्रग्स और शराब के नशे में चूर रहे क्रू मेंबर्स ने अपना दोष छिपाने के लिए डकैती की कहानी गढ़ी। विमान सेवा 24 घंटे बाधित रही।

विज्ञापन
British Airways Crew Party in Rio De Janeiro Brazil Police Robbery Story to cover partying
ब्रिटिश एयरवेज का विमान (फाइल) - फोटो : social media

विस्तार

ब्रिटिश एयरवेज के विमान की सेवा 24 घंटे ठप करनी पड़ी। इसका कारण चालक दल का व्यवहार बताया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक ब्राजील में पुलिस ने कहा कि चालक दल ने जो कहानी सुनाई है, उसमें एक अपराध हुआ है, लेकिन चालक दल के तीनों सदस्य एक बंद हो चुके पुलिस स्टेशन में जाकर ड्रग्स और शराब का सेवन करते रहे। ब्राजील के शहर रियो डि जेनेरियो के इस मामले में पुलिस ने कहा कि क्रू मेंबर्स ने अपना दोष छिपाने के लिए डकैती की कहानी सुनाई। रिपोर्ट के मुताबिक विमान के चालक दल ने रियो में रात को पार्टी की। इस दौरान सभी शराब के नशे में टल्ली हो गए।
विज्ञापन


पांच सितंबर को बाधित रही विमान सेवा
इस मामले में ब्रिटिश प्रकाशन- दी इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक विमान संख्या BA248 के चालक दल ने जब डकैती की वारदात की मनगढ़ंत कहानी सुनाई, उसके बाद विमान सेवाएं 24 घंटे तक बाधित रहीं। विमान सेवाएं बीते पांच सितंबर को बाधित रही थीं। खबर के अनुसार, इस विमान को बीते चार सितंबर को ब्राजील के शहर रियो डि जेनेरियो से लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट तक जाना था। विमान सेवा पांच सितंबर को बाधित हुई। विमान के चालक दल में शामिल तीन सदस्यों ने यात्रा करने में असमर्थता जताते हुए पुलिस को डकैती की मनगढ़ंत कहानी सुनाई। चालक दल के मुताबिक डरे-सहमे होने के कारण वे काम करने में सक्षम नहीं। बयान के अनुसार चालक दल ने दावा किया कि डकैती के अलावा उनके फोन भी छीन लिए गए।
विज्ञापन


पुलिस से झूठ बोलने का कारण बॉस की सजा से बचना
मामले की जांच करने वाली पुलिस का कहना है कि विमान के चालक दल के सदस्यों के बयान एक तरह के नहीं पाए गए। विस्तार से तफ्तीश करने पर पता लगा कि क्रू ने डकैती की मनगढ़ंत कहानी सुनाई है। इनका मकसद अपने बॉस से मिलने वाली सजा से खुद को बचाना था। उनके बयान में विरोधाभास पाए जाने पर पुलिस ने और गहन पड़ताल की। जांच से पता चला कि बंद हो चुके पुलिस थाने में जाकर तीनों ने ड्रग्स और शराब का सेवन किया। हालांकि, जो कहानी सुनाई गई, उसमें अपराध की एक घटना का सबूत जरूर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


गवाही के दौरान डकैती की कहानी सुनाई
स्पेशल टूरिज्म सपोर्ट डेलिगेशन (Deat) ने बताया कि फील्ड में अनुसंधान के अलावा खुफिया विभाग की मदद भी ली गई। जांच के दौरान डेटा का मिलान किया या। तस्वीरों की समीक्षा की गई। रियो डि जेनेरियो की सिविल पुलिस  पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि ब्रिटिश एयरवेज के विमान के चालक दल के सदस्य विमान सदस्यों ने डकैती / लूट की वारदात के बारे में कू ने अपने बयान में कहा कि उनके साथ सितंबर में डकैती / लूट की घटना हुई। गवाही में इन लोगों ने झूठ बोला। 

उड़ान के दौरान क्लास-ए ड्रग्स के इस्तेमाल का आरोप, शराब का भी सेवन
ब्रिटिश एयरवेज के विमान चालक दल के अपराध को लेकर Deat ने बताया कि तीनों ने गवाही के दौरान अपराध की कई घटनाओं का जिक्र किया, लेकिन  केवल एक घटना सही पाई गई। इसके अनुसार चालक दल ने एक बंद हो चुके गैस स्टेशन पर जाकर देर रात शराब और ड्रग्स का सेवन किया। तीनों के खिलाफ गलत तरीके से आपराधिक मामले की गवादी होने को  लेकर कार्रवाई की जाएगी। पलिस मामले की जांच कर रही है। इसी मामले में न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, क्रू मेंबर्स पर विमान की उड़ान के दौरान क्लास ए ड्रग्स इस्तेमाल करने के आरोप लगे हैं।

सीसीटीवी फुटेज में दिखे विमान का चालक दल
रियो के स्थानीय अखबार ग्लोबो की रिपोर्ट के मुताबिक स्पेशल टूरिज्म सपोर्ट पुलिस के प्रमुख पैट्रिशिया एलीमैनी ने बताया, घटना का सबसे चौंकाने वाला पहलू ये है कि विमान चालक दल के सदस्यों ने इतनी लापरवाही से काम किया। उन्हें पता था कि विमान में यात्रा करने वाले दर्जनों लोगों की जवाबदेही उनके ऊपर है। रियो से लंदन के बीच कई घंटे तक विमान की यात्रा होनी है, यह जानते हुए भी क्रू मेंबर्स ने नशे में चूर हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल भी की है। इसमें नजदीक के पुलिस स्टेशन पर स्थानीय समय के मुताबिक तड़के 4:50 बजे चालक दल के सदस्यों को देखा गया।


विमानन कंपनी ने सफाई में क्या कहा?
इस मामले में ब्रिटिश एयरवेज ने कहा कि अब यह मामला पुलिस के हवाले है। फैसला प्रशासन करेगा। हालांकि, विमानन कंपनी का यह भी कहना है कि जिन लोगों पर आरोप लगे हैं, उन्हें विमान में सफर नहीं करना था। इस विवाद के बीच यह भी दिलचस्प है कि विमान संख्या BA248 क्यों निलंबित की गई? इस संबंध में चालक दल का नशा करने पर सफाई देने वाली क्रू ने कुछ नहीं बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed