फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Britain's King Charles Expresses Gratitude To Well-Wishers Following Cancer Diagnosis

King Charles: किंग चार्ल्स ने शुभचिंतकों को जताया आभार, कहा- जो कैंसर से पीड़ित होंगे, उन्हें पता...

Sun, 11 Feb 2024 08:37 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 11 Feb 2024 08:37 AM IST
सार

बकिंघम पैलेस की तरफ से सोमवार को बताया गया था कि 75 वर्षीय राजा चार्ल्स तृतीय एक प्रकार के कैंसर से पीड़ित हैं। हालांकि, कैंसर के प्रकार का खुलासा नहीं हुआ है। कैंसर किस तरह का है और शरीर के किस हिस्से में अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।
 

विज्ञापन
Britain's King Charles Expresses Gratitude To Well-Wishers Following Cancer Diagnosis
किंग चार्ल्स तृतीय। (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ब्रिटेन के राजा चार्ल्स तृतीय इन दिनों कैंसर से पीड़ित हैं। इस बात का खुलासा बकिंघम पैलेस ने हाल ही में किया गया था। कैंसर होने की खबर के बाद, चार्ल्स ने पहली बार शनिवार को सार्वजनिक टिप्पणी कर शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन


चार्ल्स ने भावुक होते हुए कहा, 'हाल के दिनों में मुझे मिले समर्थन और शुभकामनाओं के कई संदेशों के लिए मैं दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं।'

इसी हफ्ते पता चला
बता दें, बकिंघम पैलेस की तरफ से सोमवार को जारी बयान में कहा गया है कि 75 वर्षीय राजा चार्ल्स तृतीय एक प्रकार के कैंसर से पीड़ित हैं। पहले बताया गया था कि प्रोस्टेट ग्रंथि की जांच के दौरान उनके कैंसर से पीड़ित होने का पता चला है। हालांकि, कैंसर के प्रकार का खुलासा नहीं हुआ है। कैंसर किस तरह का है और शरीर के किस हिस्से में अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


बयान में कहा गया था कि नियमित इलाज के दौरान किंग चार्ल्स में कैंसर का पता चला है। इसकी वजह से डॉक्टर्स ने चार्ल्स से किसी भी तरह के सार्वजनिक कामकाज से दूर रहने की हिदायत दी है। हालांकि, इस दौरान वह राजकीय कामकाज करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह के संदेशों से...
राजा ने कहा कि जो लोग कैंसर से पीड़ित हैं उन्हें पता होगा कि इस तरह के संदेशों से कितना आराम और प्रोत्साहन मिलता है। उन्होंने आगे कहा कि यह सुनकर खुशी हुई कि कैसे उनकी बीमारी ने ब्रिटेन और अन्य जगहों पर कैंसर रोगियों का समर्थन करने वाले संगठनों पर प्रकाश डालने में मदद की है।

जल्द लौटेंगे वापस
बकिंघम पैलेस ने उनकी हालत को लेकर फिलहाल कोई ज्यादा जानकारी नहीं दी है। बस यह बताया है कि राजा को प्रोस्टेट कैंसर नहीं है। साथ ही कहा कि राजा पूरी तरह से सकारात्मक बने हुए हैं और जल्द से जल्द सार्वजनिक कामकाज पर लौट आएंगे। 

चार्ल्स की पत्नी और रानी कैमिला ने गुरुवार को बताया था कि चार्ल्स बीमारी से बहुत अच्छी तरह लड़ रहे हैं। बता दें, राजा का कैंसर का इलाज चल रहा है, तो वहीं प्रिंस विलियम की पत्नी केट पेट की सर्जरी से उबर रही हैं। इसलिए शेष राजघरानों पर जिम्मेदारी बढ़ गई है- विशेष रूप से विलियम और कैमिला पर। 


एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद बने थे राजा
किंग चार्ल्स 75 वर्ष के हैं। इस उम्र में उनका कैंसर से पीड़ित होना चिंता का विषय है। राजा चार्ल्स के स्वास्थ्य को लेकर शाही परिवार चिंतित है। चार्ल्स पिछले वर्ष ही महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद ब्रिटेन के राजा बने थे। उनका जन्म 14 नवंबर, 1948 में हुआ था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed