फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   britain parenta are collecting money from crowd funding eight weeks old child treatment

16 करोड़ के इंजेक्शन से होगा आठ हफ्ते के बच्चे का इलाज, माता-पिता ने शुरू की क्राउड फंडिंग

Wed, 16 Dec 2020 10:59 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 16 Dec 2020 10:59 AM IST
विज्ञापन
britain parenta are collecting money from crowd funding eight weeks old child treatment
नवजात शिशु - फोटो : social media

ब्रिटेन में एक नवजात बच्चे के इलाज के लिए करीब 16 करोड़ रुपये चाहिए, जिसके लिए उसके माता-पिता ने क्राउड फंडिंग की मुहिम शुरू कर दी। दरअसल, आठ हफ्ते के एडवर्ड को जेनेटिक स्पाइनल मस्कुलर अट्रोफी (एसएमए) बीमारी है। इसका इलाज सबसे महंगा है, इसके लिए सबसे महंगी दवाई जोलगेनेस्मा इंजेक्शन का इस्तेमाल किया जाना है। 

विज्ञापन


इस इंजेक्शन की कीमत 17 लाख पाउंड यानी कि करीब 16.79 करोड़ रुपये है। एडवर्ड के माता-पिता जॉन हॉल और मेगन विलीस ने इसके लिए क्राउड फंडिंग का रास्ता अपनाया है और अब तक 1.17 करोड़ रुपये इसके लिए जुटा लिए हैं। हालांकि अभी बहुत ज्यादा राशि जुटाने की जरूरत है।
विज्ञापन


एडवर्ड के माता-पिता का कहना है कि वे अपने बच्चे की जान बचाने के लिए हरसंभव कोशिश करेंगे। बता दें कि तीन साल पहले एसएमए का इलाज उपलब्ध नहीं था, लेकिन साल 2017 में 15 बच्चों को ये दवा दी गई, जिससे सभी बच्चे 20 हफ्ते ज्यादा तक जीवित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह इंजेक्शन ब्रिटेन में उपलब्ध भी नहीं है, इसके लिए अमेरिका, जापान, ब्राजील या जर्मनी से संपर्क करना होगा।जेनेटिक स्पाइनल मस्कुलर अट्रोफी होने पर शरीर में एसएमएन1 जीन की कमी हो जाती है, इससे मांसपेशियों का विकास रुक जाता है। ब्रिटेन में हर साल ऐसे 60 बच्चों का जन्म होता है, जो एमएमए से ग्रस्त होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed