फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Britain: Pakistan is spreading religious extremism in occupied Jammu and Kashmir by hiding facts since 1947

ब्रिटेन : 1947 से ही तथ्यों को छिपाकर कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में धार्मिक उग्रवाद फैला रहा पाकिस्तान

Wed, 17 Nov 2021 07:04 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, लंदन
एजेंसी, लंदन Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 17 Nov 2021 07:04 AM IST
सार

पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में धार्मिक उग्रवाद बढ़ाने के लिए तथ्यों को छिपाकर 1947 से ही झूठी कहानियां फैला रहा है। यह बात ब्रिटेन में रह रहे कश्मीरी राजनीतिक कार्यकर्ता और लेखक डॉ. मिसफार हसन ने एक लेख के माध्यम से बताई है।
 

विज्ञापन
Britain: Pakistan is spreading religious extremism in occupied Jammu and Kashmir by hiding facts since 1947
पाकिस्तान का झंडा - फोटो : Social media

विस्तार

पाकिस्तान उसके कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में धार्मिक उग्रवाद बढ़ाने के लिए तथ्यों को छिपाकर 1947 से ही झूठी कहानियां फैलाता आ रहा है। यह बात ब्रिटेन में रह रहे कश्मीरी राजनीतिक कार्यकर्ता और लेखक डॉ. मिसफार हसन ने एक लेख के माध्यम से उजागर की है।

विज्ञापन


ब्रिटेन में रह रहे कश्मीरी कार्यकर्ता ने उजागर की सच्चाई
डॉ. हसन का कहना है, 27 अक्तूबर 1947 की घटना एक ऐसा ही ऐतिहासिक तथ्य है, जिस पर पाकिस्तान झूठ फैलाता आया है। दरअसल, 15 अगस्त 1947 को भारत की आजादी के दो माह बाद ही 22 अक्तूबर को पाक कबायलियों ने कश्मीर पर धावा बोला था। उस दौरान उन्होंने सामूहिक लूट और रोंगटे खड़े करने वाली बर्बरता को अंजाम दिया।
विज्ञापन


तब तत्कालीन महाराज हरिसिंह ने अपने क्षेत्र में शांति के लिए भारत सरकार से समर्थन मांगा था। इसे लेकर 26 अक्तूबर 1947 को कश्मीर के भारत में विलय का समझौता हुआ और अगले ही दिन भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर की जमीन पर कदम रखा था। यह वही दिन था, जब भारतीय सेना ने निहत्थे कश्मीरियों को पाक के कायरतापूर्ण हमले से बचाया था। एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवासी कश्मीरी सच्चाई से हैं अनजान
हसन का कहना है, ब्रिटेन में प्रवासी कश्मीरियों को इन ऐतिहासिक तथ्यों के बारे में मालूम ही नहीं है। वे यहां सिर्फ पाकिस्तानी उच्चायुक्त के अधिकारियों की कठपुतली बने हुए हैं। कई ब्रिटिश सांसद पाकिस्तान से लाभ लेकर उसके झूठ को बढ़ावा देने में सहयोग देते हैं जबकि वे जमीनी तथ्यों से बिलकुल अनभिज्ञ हैं।  हाउस ऑफ कॉमंस में पाक के झूठे प्रचार का समर्थन करते हैं। विदेशों में पाक समर्थकों को नहीं मालूम कि वे उसकी सेना के जाल में फंसकर सैंकड़ों निर्दोषों की हत्या के अपराधी बन रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed