{"_id":"60dd9f1659467e6bc505f871","slug":"britain-methodist-church-allows-same-sex-marriage-after-discussion-254-votes-in-favor","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन: मेथडिस्ट चर्च ने चर्चा के बाद समलैंगिक विवाह को अनुमति दी, पक्ष में पड़े 254 वोट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटेन: मेथडिस्ट चर्च ने चर्चा के बाद समलैंगिक विवाह को अनुमति दी, पक्ष में पड़े 254 वोट
Thu, 01 Jul 2021 04:25 PM IST
योगेश साहू
पीटीआई, लंदन।
पीटीआई, लंदन।
Published by: योगेश साहू
Updated Thu, 01 Jul 2021 04:25 PM IST
सार
ब्रिटेन के मेथडिस्ट चर्च ने बुधवार को घोषणा की कि समलैंगिक युगल को उनके परिसर में विवाह करने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
ब्रिटेन के मेथडिस्ट चर्च ने बुधवार को घोषणा की कि समलैंगिक युगल को उनके परिसर में विवाह करने की अनुमति दी जाएगी। मेथडिस्ट कांफ्रेंस में इस विषय पर चर्चा के बाद समलैंगिक विवाह को अनुमति देने के प्रस्ताव को 46 के बजाए 254 मतों से पारित किया गया।
विज्ञापन
मेथडिस्ट चर्च ने कहा कि जिन प्रभारियों ने आरोपों का विरोध किया उन्हें समलैंगिक विवाह कराने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा। इस चर्च के 1,64,000 सदस्य हैं और ब्रिटेन में ईसाई गिरजाघरों की यह चौथी बड़ी संस्था है।
विज्ञापन
चर्च ऑफ इंग्लैंड और रोमन कैथोलिक चर्च में समलैंगिक विवाह की अनुमति नहीं है, लेकिन ‘क्वेकर्स इन ब्रिटेन’ जैसी छोटी धार्मिक संस्थाएं इस प्रथा का समर्थन करती हैं।
विज्ञापन