फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK Impressed by India AI Model Speaker Hoyle Sees Benefit for Parliament world news in Hindi

UK: ब्रिटेन को पसंद आया भारत का एआई मॉडल, स्पीकर हॉयल बोले- इससे यूके की संसदीय प्रक्रिया को बेहतर हो सकती

Wed, 29 Jan 2025 09:26 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: बशु जैन Updated Wed, 29 Jan 2025 09:26 AM IST
सार

ब्रिटेन के हाउस ऑफ कॉमन्स के अध्यक्ष सर लिंडसे हॉयल ने अपनी संसदीय प्रक्रिया को बेहतर बनाने के लिए भारत के एआई मॉडल को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत की ओर से आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) को लेकर की गई प्रगति का ब्रिटेन की संसदीय प्रक्रियाओं को बेहतर बनाने में इस्तेमाल किया जा सकता है। 

विज्ञापन
UK Impressed by India AI Model Speaker Hoyle Sees Benefit for Parliament world news in Hindi
ब्रिटेन के हाउस ऑफ कॉमन्स के अध्यक्ष सर लिंडसे हॉयल। - फोटो : एक्स/@CommonsSpeaker

विस्तार

ब्रिटेन के हाउस ऑफ कॉमन्स के अध्यक्ष सर लिंडसे हॉयल ने अपनी संसदीय प्रक्रिया को बेहतर बनाने के लिए भारत के एआई मॉडल को अपनाने पर जोर दिया। लंदन के गिल्ड हॉल में प्रवासी समुदाय के एक सम्मेलन में स्पीकर लिंडसे हॉयल ने कहा कि भारत की ओर से आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) को लेकर की गई प्रगति का ब्रिटेन की संसदीय प्रक्रियाओं को बेहतर बनाने में इस्तेमाल किया जा सकता है। 

विज्ञापन


लंदन में भारतीय उच्चायोग के वार्षिक गणतंत्र दिवस समारोह में हाल ही में भारत के लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की यात्रा का जिक्र करते हुए लिंडसे हॉयल ने कहा कि उनकी यात्रा के दौरान हमें कई चौंकाने वाली जानकारियां मिलीं। हमें पता चला कि भारत ऑर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के इस्तेमाल में आगे है। हमें यह जानकर अच्छा लगा कि एआई भारत की संसद की प्रकियाओं का एक साथा 22 भाषाओं में अनुवाद करता है। इसलिए मैंने भारत के लोकसभा स्पीकर से कहा था कि हम इस मिलकर काम करने के लिए तैयार हैं कि एआई ब्रिटेन की संसदीय प्रक्रियाओं को कैसे बेहतर बना सकता है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इससे पता लगता है कि भारत कैसे शानदार तरीके से आगे बढ़ रहा है। इसलिए दो बड़ी संसदों को सहयोग जारी रखना चाहिए और अपने लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए एक-दूसरे से सीखना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मेलन में लंकाशायर के चोर्ले से सांसद ने अपने निर्वाचन क्षेत्र और भारत के ऐतिहासिक संबंधों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत और लंकाशायर का संबंध कभी नहीं टूटेगा। मैं जब भी इतिहास को देखता हूं तो मुझे लगता है कि भारत और लंकाशायर के विशेष संबंध के कारण भारत के लिए मेरा प्यार हमेशा बना रहेगा। दरअसल 1931 में महात्मा गांधी ने लंकाशायर की कपड़ा मिलों का दौरा किया था।

भारत दुनिया को दे रहा आकार
ब्रिटेन के स्वास्थ्य सचिव वेस स्ट्रीटिंग ने भारत के साथ की गई स्वास्थ्य और जीव विज्ञान साझेदारी की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह साझेदारी दोनों देशों के सहयोग को गहरा करेगी। उन्होंने कहा कि कोई संदेह नहीं है कि भारत एक वैश्विक शक्ति के तौर पर इस सदी में दुनिया और मानवता की संभावनाओं को आकार दे रहा है। यही हमारे रिश्ते में सबसे महत्वपूर्ण है। हम चाहते हैं कि 21वीं सदी में तानाशाह नहीं बल्कि लोकतंत्र पनपे।


भारतीय उच्चायुक्त ने भी द्विपक्षीय संबंधों पर की बात
भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी ने दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि हमारी साझेदारी मजबूत है। भारत की वृ्द्धि और विकास न केवल यूके के लिए अपनी राष्ट्रीय संपदा को बनाए रखने के लिए आर्थिक अवसर प्रदान करता है, बल्कि वास्तविक विकास का अवसर भी देता है। ब्रिटेन का वित्तीय क्षेत्र भारत के बुनियादी ढांचे, सड़कों, बंदरगाहों, हवाई अड्डों, रेलवे, आवास और औद्योगिक गलियारों के निर्माण में निवेश करके टिकाऊ लाभ पा सकता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सांसद मौजूद थे। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed