ब्रिटेन: विदेश मंत्री जयशंकर ने ब्रिटिश गृह मंत्री प्रीति पटेल से की मुलाकात, प्रवास और यात्रा समझौतों पर किए दस्तखत
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को लंदन में ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल से मुलाकात की। उन्होंने माइग्रेशन यानी प्रवास आवर्जन और मोबिलिटी साझेदारी समझौतों पर दस्तखत किए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को लंदन में ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल से मुलाकात की। उन्होंने माइग्रेशन यानी प्रवास आवर्जन और मोबिलिटी साझेदारी समझौतों पर दस्तखत किए। इससे दोनों देशों के बीच यात्रा और प्रतिभाओं के प्रवाह को बढ़ावा मिलेगा। समझौते के बाद जयशंकर ने कहा कि आज सुबह ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल के साथ सार्थक बैठक हुई और उक्त समझौतों पर दस्तखत किए गए।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने प्रवासन और आवागमन भागीदारी समझौते पर दस्तखत के बाद कहा कि इस करार से दोनों देशों के बीच रिश्ते और प्रगाढ़ होंगे। विदेश मंत्री जयशंकर के मुताबिक समझौते से भारत और ब्रिटेन के बीच वैध तरीके से यात्रा और प्रतिभाओं की आवाजाही बढ़ेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के बीच डिजिटल माध्यम से वार्ता के परिणामस्वरूप यह समझौता हुआ है।
जयशंकर ने पटेल के साथ बैठक की तस्वीरों के साथ ट्वीट किया कि गृह मंत्री प्रीति पटेल के साथ आज सुबह सार्थक बैठक हुई। प्रवासन और आवागमन भागीदारी समझौते पर दस्तखत किए गए। इससे वैध तरीके से यात्रा और प्रतिभाओं की आवाजाही बढ़ेगी। जयशंकर ने कहा कि इससे भारत और ब्रिटेन के रिश्ते और प्रगाढ़ होंगे।
ब्रिटेन में अवैध भारतीय प्रवासियों का मुद्दा लंबे समय से दोनों देशों की द्विपक्षीय बातचीत के एजेंडे में रहा है लेकिन कुछ सवालों को लेकर इस पर सहमति नहीं बन सकी है।
A fruitful meeting this morning with UK Home Secretary
— ANI (@ANI) May 4, 2021
Priti Patel. Signed the Migration and Mobility Partnership Agreement that would facilitate legal travel and encourage talent flows. The living bridge between India and UK will get stronger as a result: EAM Dr S Jaishankar pic.twitter.com/ALdDfkbsmr