फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Brexit: Britain will be out of EU on New Year, Queen Elizabeth II approved And Signed Bill

Brexit : नववर्ष पर ईयू से बाहर होगा ब्रिटेन, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने भी दी मंजूरी

Thu, 31 Dec 2020 09:48 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, लंदन।
पीटीआई, लंदन। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 31 Dec 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Brexit: Britain will be out of EU on New Year, Queen Elizabeth II approved And Signed Bill
ब्रेक्जिट - फोटो : शटरस्टॉक

ब्रिटेन की संसद के दोनों सदनों में बुधवार को तेजी से पारित कराए गए ब्रेक्जिट विधेयक को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मंजूरी मिल जाने के साथ ब्रिटेन नववर्ष के दिन शुक्रवार को यूरोपीय संघ (ईयू) से आधिकारिक तौर पर बाहर होने के लिए तैयार है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने इस अवसर को 'एक नई शुरूआत' बताया है। जॉनसन ने एक बयान में यूरोपीय संघ (भविष्य के संबंध) विधेयक को एक दिन में ही पारित करने को लेकर सांसदों का शुक्रिया अदा करते हुए राष्ट्र से बृहस्पतिवार मध्य रात्रि इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने की अपील की है।
विज्ञापन


जॉनसन ने कहा कि इस महान देश की नियति अब हमारे हाथों में है। हम इस कर्तव्य को उद्देश्य की भावना के तौर पर लेते हैं और ब्रिटिश जनता के हितों के लिए दिल से हर चीज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर रात 11 बजे हमारे देश के इतिहास में एक नई शुरूआत लेकर आएगा और ईयू के साथ एक नया सबंध शुरू करेगा। यह क्षण आखिरकार हमारे पास आ गया है और इसे महसूस करने का वक्त आ गया है। ब्रिटेन के हाउस ऑफ लार्ड्स (उच्च सदन) में विधेयक को बुधवार पारित किया गया।

जॉनसन ने यूरोपीय संघ (ईयू) से अलग होने के तहत हुए मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) को संसदीय मंजूरी दिलाने के लिए क्रिसमस की छुट्टियों के बाद बुधवार को संसद का सत्र बुलाया था ताकि अगले साल एक जनवरी को ईयू से भविष्य में होने वाले संबंधों के लिए प्रभावी हो रहा कानून संसदीय मंजूरी के साथ सभी बाधाएं पार कर जाए।

ब्रेक्जिट के लिए 31 दिसंबर तक की समय सीमा से महज कुछ समय पहले बनी सहमति के बाद 80 पन्नों का विधेयक संसद में पेश किया गया। इस पर पहले हाउस ऑफ कॉमन्स (निचले सदन) में सांसदों ने चर्चा की और उसके बाद विधेयक पर हाउस ऑफ लार्ड में चर्चा हुई।

जॉनसन ने बुधवार को यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ ब्रेक्जिट व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। जून 2016 में ब्रेक्जिट से अलग होने के लिए कराये गये जनमत संग्रह के बाद ब्रिटेन को यूरोपीय संघ से बाहर होने में साढ़े चार साल का वक्त लगा है।


इस अवधि में सिलसिलेवार इस्तीफों का दौर देखने को मिला था। साथ ही, जॉनसन की पूर्वधिकारी टेरेसा मे और डेविड कैमरन को संसदीय शिकस्त का सामना करना पड़ा था। दिसंबर 2019 के आम चुनाव में बहुमत हासिल करने वाले जॉनसन ने कहा कि मुझे लगता है कि हमनें ब्रेक्जिट पूरा कर लिया है...।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed