फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Brazil introduces law restricting smartphone use in schools amid concern over the impact on learning

Brazil: ब्राजील के स्कूलों में स्मार्टफोन इस्तेमाल करने पर रोक, सरकार ने बनाया कानून

Fri, 07 Feb 2025 08:14 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रियो डी जेनेरियो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रियो डी जेनेरियो Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 07 Feb 2025 08:14 AM IST
सार

ब्राजील के कानून के मुताबिक निजी और सरकारी स्कूलों दोनों में यह प्रतिबंध रहेगा और बच्चे कक्षाओं और स्कूल सभागारों में मोबाइल फोन का इस्तेमाल प्रतिबंधित रहेगा। 

विज्ञापन
Brazil introduces law restricting smartphone use in schools amid concern over the impact on learning
ब्राजील के स्कूलों में बच्चों के स्मार्टफोन इस्तेमाल पर प्रतिबंध - फोटो : फ्रीपिक

विस्तार

ब्राजील के स्कूलों में अब बच्चे स्मार्टफोन का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। सरकार ने नया कानून बनाकर स्कूलों में स्मार्टफोन इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध लगा दिया। राष्ट्रपति लुइज लुला डी सिल्वा ने जनवरी में इस कानून पर हस्ताक्षर कर दिए थे। इससे पहले अमेरिका और यूरोपीय देशों के स्कूलों में भी स्मार्टफोन पर प्रतिबंध है। ब्राजील के कानून के मुताबिक निजी और सरकारी स्कूलों दोनों में यह प्रतिबंध रहेगा और बच्चे कक्षाओं और स्कूल सभागारों में मोबाइल फोन का इस्तेमाल प्रतिबंधित रहेगा। 
विज्ञापन


कानून में कुछ छूट भी दी गई हैं
हालांकि शैक्षिक उद्देश्यों के लिए, शिक्षक की अनुमति से या स्वास्थ्य संबंधी स्थिति में फोन का उपयोग किया जा सकता है। कानून में स्कूलों को खुद के दिशा-निर्देश निर्धारित करने की भी छूट दी गई है, जिसके तहत स्कूल छात्रों को फोन को बैकपैक में रखने, लॉकर में रखने या तय जगह पर रखने की अनुमति दे सकेंगे। ब्राजील की संघीय सरकार द्वारा कानून बनाने से पहले ब्राजील के 26 राज्यों में पहले से ही स्कूलों में स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध के कुछ न कुछ प्रावधान हैं। सरकार से फोन पर प्रतिबंध लगाने से पहले हुए एक सर्वे में ब्राजील के तीन चौथाई लोगों ने माना कि स्मार्टफोन के इस्तेमाल से उनके बच्चों को फायदों के बजाय नुकसान ज्यादा हुए हैं। 
विज्ञापन


सामाजिक अलगाव भी प्रतिबंध की बड़ी वजह
शिक्षकों का कहना है कि फोन के इस्तेमाल से छात्रों को ध्यान केंद्रित करने में परेशानी हो रही है। साथ ही सामाजिक अलगाव भी एक बड़ा मुद्दा है। जो छात्र तकनीक का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, वे स्कूल में ब्रेक के दौरान खुद को अलग-थलग कर लेते हैं और सोशल मीडिया के जरिए ही लोगों से जुड़ते हैं। ये भी एक वजह रही कि ब्राजील की सरकार ने स्मार्टफोन पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्राज़ील के शिक्षा मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान में कहा कि प्रतिबंध का उद्देश्य छात्रों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य की रक्षा करना है, साथ ही तकनीक के ज़्यादा तर्कसंगत इस्तेमाल को बढ़ावा देना है। मई में, एक प्रमुख थिंक-टैंक फंडाकाओ गेटुलियो वर्गास ने कहा था कि ब्राज़ील में लोगों की तुलना में ज़्यादा स्मार्टफ़ोन हैं। स्थानीय बाजार शोधकर्ताओं ने पिछले साल कहा था कि ब्राजील के लोगों का स्क्रीन पर प्रतिदिन 9 घंटे और 13 मिनट बिताते हैं, जो दुनिया में सबसे ज़्यादा इस्तेमाल की दरों में से एक है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed