फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Boy meets their family with the help of faceapp after eighteen years of kidnapping

फेसएप ने बिछड़ों को मिलाया, 18 साल बाद परिवार से मिला किडनैप बच्चा

Sat, 20 Jul 2019 11:01 AM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Sat, 20 Jul 2019 11:01 AM IST
विज्ञापन
Boy meets their family with the help of faceapp after eighteen years of kidnapping
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

आजकल सोशल मीडिया पर अपना बुढ़ापा देखने के लिए लोगों में होड़ सी लग गई है। सभी अपनी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं कि वह बुढ़ापे में कैसे दिखेंगे। ये सब एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक यानी फेसएप के जरिए संभव हो रहा है। चीन में इस एप की वजह से एक परिवार की तकदीर बदल गई है।

विज्ञापन


दरअसल यहां के रहने वाले एक परिवार को करीब दो दशक बाद अपना बच्चा मिल गया है। जो किडनैप हो गया है। इस बच्चे का तीन साल की उम्र में अपहरण किया गया था। इस एप के आने के बाद पुलिस को विचार आया कि क्यों ना बच्चे की पुरानी तस्वीर को इस तकनीक की मदद से बदला जाए। और देखा जाए कि आज वो बच्चा कैसा दिखता होगा।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने इसी तरीके को अपनाया और बच्चे तक पहुंच गई। जिस एप का इस्तेमाल चीन की पुलिस ने किया है, उसे चीन की टेक और इंटरनेट कंपनी टेनसेंट ने बनाया है। पुलिस ने बच्चे की तीन साल की उम्र वाली तस्वीर के आधार पर हाई एक्यूरेसी के साथ बताया कि वो अब कैसा दिखता होगा। कोई भी गलती ना हो इसके लिए पुलिस ने एआई लैब के अनुमान का मौजूदा फेशियल रिकॉग्निशन तकनीक के साथ मिलान किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

100 लोगों को छांटा गया

सॉफ्टवेयर की सहायता से करीब सौ लोगों को छांटा गया। जिसके बाद पता चला कि 18 साल पहले किडनैप हुआ यू वीफेंग अब कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है। मामले की जांच में जुटे अधिकारी झेंग  झेनहाई ने बताया कि जब उन्हें वीफेंग मिला तो उसने इनकार कर दिया कि उसका अपहरण हुआ था। लेकिन जब उसके डीएनए का उसके माता-पिता के डीएनए से मिलान किया गया तो सब साफ हो गया। अधिकारी झेंग का कहना है कि वह अपहरण के बाद से ही बच्चे की तलाश कर रहे थे और उन्होंने कभी उम्मीद नहीं छोड़ी।



वीफेंग साल 2001 में छह मई को एक कंस्ट्रक्शन साइट से गायब हो गया था, जहां उसके पिता फोरमैन के तौर पर काम कर रहे थे। वीफेंग तब खेलते हुए वहां से गयाब हो गया। अब उसके माता-पिता को पता चला है कि किसी और दंपत्ति ने उनके बेटे की परवरिश की है। उन्होंने उनका धन्यवाद किया। वीफेंग के पिता का कहना है कि वह और उनके बेटे की परवरिश करने वाले व्यक्ति अब भाई जैसे हो गए हैं। उनका कहना है कि अब उनके बेटे के दो पिता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed