{"_id":"6ae3f3bd461861adaf0a70ea","slug":"bosnia-helicopter-crash-eu-peacekeeping-force-several-killed-injured-rescue-operations-hindi-news-updates-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोस्निया में बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा: यूरोपीय संघ के शांति मिशन के चार कर्मियों की मौत, 11 घायल; जांच शुरू","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बोस्निया में बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा: यूरोपीय संघ के शांति मिशन के चार कर्मियों की मौत, 11 घायल; जांच शुरू
Fri, 30 Oct 2026 07:02 AM IST
राकेश कुमार
पीटीआई, साराजेवो।
पीटीआई, साराजेवो।
Published by: राकेश कुमार
Updated Fri, 30 Oct 2026 07:02 AM IST
सार
बोस्निया के उत्तरी इलाके में प्रशिक्षण के दौरान यूरोपीय संघ के शांति मिशन का चिनूक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चार कर्मियों की मौत हुई और 11 घायल हो गए। ईयूफोर ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हादसे के बाद की तस्वीर
- फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
बोस्निया-हर्जेगोविना के उत्तरी इलाके में यूरोपीय संघ के शांति मिशन (ईयूफोर) का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार चार कर्मियों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए। ईयूफोर ने बताया कि सभी घायलों की हालत स्थिर है और उनका इलाज चल रहा है।
प्रशिक्षण के दौरान हुआ हादसा
हादसा ब्रचको शहर के आसपास हुआ। इटली का सीएच-47 चिनूक हेलीकॉप्टर नियमित प्रशिक्षण अभ्यास में शामिल था। इसी दौरान वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। समाचार पोर्टल क्लिक्स ने घटनास्थल की तस्वीरें प्रकाशित की हैं, जिनमें हेलीकॉप्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में एक मैदान में पड़ा दिखाई दे रहा है।
हादसे की जांच शुरू
ईयूफोर ने बताया कि दुर्घटना की गहन और विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। घटना से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी बाद में साझा की जाएगी। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी आम नागरिक को चोट नहीं आई। आसपास की नागरिक संपत्ति, इमारतों और वाहनों को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
2004 से बोस्निया में तैनात है ईयूफोर
यूरोपीय संघ के इस शांति मिशन में करीब 1,200 सैनिक तैनात हैं। इसने 2004 में नाटो से बोस्निया में सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाली थी। इसका उद्देश्य देश में शांति और सुरक्षा बनाए रखना तथा 1992 से 1995 के बीच हुए युद्ध को समाप्त करने वाले शांति समझौते के सैन्य प्रावधानों की निगरानी करना है। यह मिशन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के आदेश के तहत काम करता है।