फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Border crossing between US-Canada closed after vehicle explosion on Rainbow Bridge in New York FBI

Rainbow Bridge Explosion: अमेरिका-कनाडा को जोड़ने वाले ब्रिज पर कार विस्फोट में दो की मौत, जांच में जुटी FBI

Thu, 23 Nov 2023 04:39 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 23 Nov 2023 04:39 AM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विस्फोट के बाद सुरक्षा अधिकारियों ने क्षेत्र में चार अमेरिका-कनाडा बॉर्डर क्रॉसिंग को बंद कर दिया है। अधिकारियों ने कहा कि विस्फोट में मरने वालों की राष्ट्रीयता अभी तक साफ नहीं हो सकी है।  

विज्ञापन
Border crossing between US-Canada closed after vehicle explosion on Rainbow Bridge in New York FBI
Car explosion on Rainbow Bridge - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विज्ञापन

अमेरिका और कनाडा को जोड़ने वाले एक ब्रिज पर वाहन में विस्फोट होने से दो लोगों की मौत हो गई। साथ ही दोनों देशों के बीच आवागमन स्थगित कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूयॉर्क के नियाग्रा फॉल्स के पास वाहन में विस्फोट के बाद रेनबो ब्रिज को बंद करना पड़ा। फिलहाल एफबीआई 'आतंकवादी हमले' के एंगल से इस मामले की जांच कर रही है। संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने एक बयान में कहा कि स्थिति बहुत अस्थिर है। बयान में कहा गया कि एफबीआई इस जांच में स्थानीय, राज्य और संघीय एजेंसियों के साथ समन्वय कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विस्फोट के बाद सुरक्षा अधिकारियों ने क्षेत्र में चार अमेरिका-कनाडा बॉर्डर क्रॉसिंग को बंद कर दिया है। अधिकारियों ने कहा कि विस्फोट में मरने वालों की राष्ट्रीयता अभी तक साफ नहीं हो सकी है। अमेरिका के एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि कार अमेरिका की ओर से आ रही थी। बॉर्डर क्रॉसिंग पर सीमा शुल्क स्टेशन से टकराने के बाद वाहन में विस्फोट हो गया। 

विज्ञापन

 

अधिकारियों ने कहा कि बुधवार को नियाग्रा फॉल्स में अमेरिका-कनाडा को जोड़ने वाले ब्रिज के अमेरिकी हिस्से में एक चेकपॉइंट पर एक वाहन में विस्फोट हो गया, जिससे सीमा पार आवाजाही बंद हो गई। यह विस्फोट रेनबो ब्रिज के अमेरिकी हिस्से पर हुआ, जो नियाग्रा नदी पर बना है और दोनों देशों को जोड़ता है। इस घटना के बाद एहतियात के तौर पर पश्चिमी न्यूयॉर्क और ओंटारियो के बीच तीन अन्य ब्रिज को तुरंत बंद कर दिया गया। सुरक्षा अधिकारियों ने बफेलो-नियाग्रा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सभी कारों की जांच शुरू कर दी और यात्रियों से जांच में सहयोग करने की अपील की गई है।

नियाग्रा फ्रंटियर ट्रांसपोर्टेशन अथॉरिटी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि बफेलो हवाई अड्डे पर आने वाली सभी कारों की सुरक्षा जांच की जा रही है। हम यात्रियों को अतिरिक्त जांच की भी उम्मीद करते हैं। फिलहाल वाहन विस्फोट की वजह सामने नहीं आई है। बफेलो में एफबीआई के फील्ड कार्यालय ने एक बयान में कहा कि वह विस्फोट की जांच कर रहा है और अन्य जांच एजेंसियों के अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं।

विस्फोट के 30 फीट ऊंचा आग का गोला बना
स्थानीय लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर विस्फोट की तस्वीरें और वीडियो साझा किए गए हैं। जिसमें फुटपाथ पर घना धुआं और आग की लपटें दिखाई दे रही हैं। एक चश्मदीद ने कहा कि कार में विस्फोट के बाद 30 या 40 फीट ऊंचा आग का गोला बन गया। उन्होंने कभी ऐसा दृश्य नहीं देखा।  एक अन्य चश्मदीद ने कहा कि वह और उसका दोस्त ब्रिज के पास थे और उन्होंने कुछ टूटने की आवाज सुनी। इसके बाद आग और काला धुआं उठता दिखाई दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed