{"_id":"5caa2576bdec221402335f21","slug":"bombing-in-north-east-syria-13-people-die","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीरिया के उत्तर पश्चिम में बमबारी, 13 लोगों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सीरिया के उत्तर पश्चिम में बमबारी, 13 लोगों की मौत
Sun, 07 Apr 2019 09:59 PM IST
तिवारी अभिषेक
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Sun, 07 Apr 2019 09:59 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तर-पश्चिमी सीरिया में हुई बमबारी में 13 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, यह गोलीबारी विद्रोहियों के गढ़ इबदिल प्रांत से की गई। सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने बताया कि रविवार को हुई इस गोलीबारी और हवाई हमलों में इदलिब के कई इलाकों में नौ नागरिकों की मौत हो गई।
विज्ञापन
संवाद समिति साना ने बताया कि सीरिया के मध्य मासयाफ शहर में विद्रोहियों की गोलीबारी में कम से कम चार लोग मारे गए हैं। सीरियाई सेना ने भी इसका करारा जवाब दिया है और विद्रोहियों के ठिकानों पर जोरदार गोलीबारी की ।
विज्ञापन
Trending Videos
पूर्वी सऊदी में हमलावरों ने बनाया जांच चौकी को निशाना
पूर्वी सऊदी अरब में हमलावरों ने एक जांच चौकी को निशाना बनाया। इसमें चार लोगों की मौत हो गई। वहीं दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अल अरबिया टेलीविजन ने रविवार को यह जानकारी दी। बता दें कि तेल उत्पादक प्रांत सुन्नी मुस्लिम सरकार और शिया अल्पसंख्यकों के बीच मुख्य मुद्दा है।