{"_id":"5f016c1d8ebc3e43280287c5","slug":"bolivia-to-protest-difficulties-in-burying-coronavirus-victim-kin-leave-coffin-in-the-street","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलिविया: कोरोना मृतक को दफनाने में आ रही थी परेशानी, रिश्तेदारों ने सड़क पर ही छोड़ा ताबूत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बोलिविया: कोरोना मृतक को दफनाने में आ रही थी परेशानी, रिश्तेदारों ने सड़क पर ही छोड़ा ताबूत
Sun, 05 Jul 2020 11:29 AM IST
अनवर अंसारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ला पाज
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ला पाज
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sun, 05 Jul 2020 11:29 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस से पूरी दुनिया बेहाल है। शायद ही ऐसा कोई देश होगा, जहां तक यह वायरस न पहुंचा हो। वायरस के संक्रमण से दक्षिण अमेरिकी देशों को सबसे ज्यादा मार झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
दक्षिण अमेरिकी देश बोलिविया में कोविड-19 संक्रमितों की तादाद तेजी से बढ़ रही है। हालात यहां तक खराब हो चुके हैं कि शवों को दफनाने के लिए भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
बोलिविया के कोकाबांबा शहर में शनिवार को कोरोना वायरस से मृत एक व्यक्ति के रिश्तेदारों ने उसके शव को दफनाने में आ रही कठिनाई के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उसके ताबूत को कई घंटों तक सड़क पर ही छोड़ दिया।
विज्ञापन
सड़क के किनारे बने एक घर के मालिक रेम्बर्टो आर्नेज ने कहा कि इस 62 वर्षीय व्यक्ति की मौत पिछले रविवार को हुई थी और उसके मृत शरीर को तब से ही घर पर रखा गया था, लेकिन ऐसा करना खतरनाक था, क्योंकि संभवत इससे संक्रमण फैल सकता था।
उन्होंने बताया कि दफनाने में आ रही कठिनाई का विरोध करते हुए मृतक के परिजनों ने उसके ताबूत को सड़क पर ही छोड़ दिया। हालांकि, कुछ घंटो बाद दफनाने का काम करने वाले लोग वहां आए और ताबूत को उठाकर कब्रिस्तान ले गए।
यह भी पढ़ें: मैक्सिको में कोरोना से जान गंवाने वाले डॉक्टरों की तस्वीर से बनाया 'पोर्ट्रेट', अब हो रहा वायरल
पुलिस अधिकारी इवान रोजास ने न्यूज कॉन्फ्रेंस में कहा, शहर में हर रोज 17 शवों को इकट्ठा किया जा रहा है। 6,30,000 आबादी वाले इस शहर में ऐसी विकट स्थिति का दबाव पुलिस कर्मियों और अंतिम संस्कार करने वाले कर्मचारियों के ऊपर पड़ रहा है।
श्रम मंत्री ओस्कर मर्काडो ने कहा कि शहर में बना शवदाह गृह छोटा है, जहां शव एकत्रित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहर के मुख्य कब्रिस्तान में 250 शवों को दफनाने के लिए जगह की व्यवस्था की जा रही है।
बता दें कि, बोलिविया में कोरोना वायरस के 36,818 मामले सामने आए हैं और 1320 लोगों की मौत हुई है।