{"_id":"60f956ca8ebc3e6d0e22630f","slug":"boat-sinks-accident-off-the-coast-of-tunisia-17-migrants-on-their-way-to-europe-killed-more-than-300-rescued","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौका डूबी: ट्यूनीशिया के तट पर हादसा, यूरोप जा रहे 17 प्रवासियों की मौत, 300 से ज्यादा को बचाया ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नौका डूबी: ट्यूनीशिया के तट पर हादसा, यूरोप जा रहे 17 प्रवासियों की मौत, 300 से ज्यादा को बचाया
Thu, 22 Jul 2021 05:02 PM IST
सुरेंद्र जोशी
एपी, ट्यूनिस
एपी, ट्यूनिस
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 22 Jul 2021 05:02 PM IST
सार
भूमध्यसागर में बड़ा हादसा हुआ है। यूरोप जा रहे प्रवासियों की नाव डूबने से 17 की मौत हो गई। हालांकि बड़ी तादाद में सवारों को बचा लिया गया। जो मारे गए हैं, उन्हें भंडारण कक्ष में बैठाया गया था, क्योंकि उन्होंने किराया कम दिया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भूध्यसागर में नौका डूबने से बांग्लादेश के कम से कम 17 प्रवासियों की मौत हो गई जबकि 300 से अधिक लोगों को ट्यूनीशिया एवं लीबिया की नौसेनाओं ने बचा लिया। सहायता संगठन ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
ट्यूनीशियाई रेड क्रीसेंट के प्रमुख मोंगी स्लिम के अनुसार बच गए लोगों ने बताया कि जिनकी मौत हुई, उन्हें नौका के भंडारण कक्ष में बैठाया गया था, क्योंकि उन्होंने दूसरों की तुलना में तस्करों को कम भुगतान किया था और नौका के इंजन में आग लगने पर उनका दम घुट गया।
विज्ञापन
हाल के महीनों में लीबिया से यूरोप के लिए नौकाओं से प्रवासियों का आवागमन बहुत बढ़ गया है। स्लिम ने बताया कि नौका में प्रारंभ में करीब 400 प्रवासी थे जिनमें से 200 को लीबिया की नौसेना ने बचाया। उन्होंने बताया कि ट्यूनीशिया की नौसेना ने 17 शव बरामद किए एवं 166 अन्य प्रवासियों को बचाया जिनमें बांग्लादेश, मोरक्को, मिस्र, सीरिया और आइवरी कोस्ट के लोग थे।
विज्ञापन
यह नौका यूरोप जाने के लिए सोमवार रात को जौरा तट से रवाना हुई थी और ट्यूनीशिया के जारजिस बंदरगाह के बाद यह समुद्र में डूब गई।