फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Blue diamonds form 660 km. beneath the Earth's surface, research shows

धरती के अंदर 660 किमी पर दबे हैं दुर्लभ ब्लू डायमंड- खोज

Fri, 03 Aug 2018 06:35 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 03 Aug 2018 06:35 AM IST
विज्ञापन
Blue diamonds form 660 km. beneath the Earth's surface, research shows
दुर्लभ ब्लू डायमंड (सांकेतिक चित्र)।

दुर्लभ ब्लू डायमंड (द होप डायमंड) दुनिया के अन्य रत्नों की तुलना में पृथ्वी के लगभग 410 मील नीचे धंसा हुआ है। हाल में ब्लू डायमंड का पता लगाने के लिए एक वैज्ञानिकों ने एक रिसर्च की है। रिसर्च के मुताबिक, ये दुर्लभ हीरे धरती के अंदर 660 किमी (410 मील) की गहराई पर पाए जाते हैं। यानी यह पृथ्वी के लोअर मेंटल तक पाए जाते हैं। इसे ही ब्लू डायमंड (नीला हीरा) की उत्पत्ति का मूल स्थल माना जा रहा है।

विज्ञापन


‘नेचर जर्नल’ में प्रकाशित इस रिसर्च की अगुआई जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट ऑफ अमेरिका के वैज्ञानिक इवान स्मिथ ने की है। उन्होंने कहा कि ये पहली बार है कि जब तथ्यों के साथ ब्लू डायमंड की उत्पत्ति के बारे में पहली बार प्रकाश डाला गया है। इससे पहले किसी को नहीं पता था, कि ये कैसे बने हैं।
विज्ञापन

 
उल्लेखनीय है कि 99 प्रतिशत हीरे पृथ्वी के भीतर 150-200 किमी (90-125 मील) की गहराई तक ही पाए जाते हैं। वैज्ञानिकों ने 46 ब्लू डायमंड का अध्ययन करने के बाद ये निष्कर्ष निकाला है। कुल खोजे गए हीरों में ब्लू डायमंड (नीला हीरा) की हिस्सेदारी 0.02 प्रतिशत ही है लेकिन ये दुनिया के सबसे मशहूर हीरों में शुमार हैं। डायमंड शुद्ध कार्बन का क्रिस्टेलाइन रूप है। बेहद ऊष्मा और दबाव के चलते इनका निर्माण होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed