फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Billionaire Elon Musk Calls for US To Replace Fighter Jets with Drones

US: एलन मस्क ने लड़ाकू विमानों को लेकर किया बड़ा दावा- यह पायलटों की जान के लिए खतरा; ड्रोन के इस्तेमाल पर जोर

Tue, 26 Nov 2024 08:35 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 26 Nov 2024 08:35 AM IST
सार

एलन मस्क ने आलोचना के लिए अमेरिका स्थित लॉकहीड मार्टिन द्वारा निर्मित अगली पीढ़ी के लड़ाकू विमान एफ-35 को चुना। यह विमान साल 2015 में सेवा में आया था। उन्होंने आसमान में सैकड़ों मंडराते ड्रोन का एक वीडियो भी जारी किया।

विज्ञापन
Billionaire Elon Musk Calls for US To Replace Fighter Jets with Drones
एलन मस्क - फोटो : ANI

विस्तार

अरबपति कारोबारी एलन मस्क को हाल ही में अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी कैबिनेट का हिस्सा चुना है। उन्हें सरकारी दक्षता विभाग की जिम्मेदारी देने का फैसला लिया है। इन सबके बीच, मस्क ने सोमवार को आधुनिक लड़ाकू विमानों की आलोचना की। साथ ही इन्हें ड्रोन से बदलने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ड्रोन हवाई युद्ध का भविष्य हैं। 

विज्ञापन


स्पेसएक्स, टेस्ला और एक्स के प्रमुख ने अपने सोशल मीडिया मंच पर कहा, 'ड्रोन के युग में मानवयुक्त लड़ाकू विमान वैसे भी पुराने पड़ चुके हैं। इससे पायलटों की जान जाने का खतरा है।'
विज्ञापन


क्या बोले दिग्गज कारोबारी मस्क?
मस्क ने आलोचना के लिए अमेरिका स्थित लॉकहीड मार्टिन द्वारा निर्मित अगली पीढ़ी के लड़ाकू विमान एफ-35 को चुना है, जो साल 2015 में सेवा में आया था। उन्होंने आसमान में सैकड़ों मंडराते ड्रोन का एक वीडियो जारी किया। साथ ही कहा, 'इस बीच कुछ बेवकूफ अभी भी एफ-35 जैसे मानवयुक्त लड़ाकू विमान बना रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


एफ-35 कई खूबियों से लैस 
एफ-35 दुनिया का सबसे उन्नत लड़ाकू विमान है। साथ ही यह दुश्मन की नजरों से छिपने में भी सक्षम है और इसका इस्तेमाल खुफिया जानकारी इकट्ठा करने के लिए भी किया जा सकता है। जर्मनी, पोलैंड, फिनलैंड और रोमानिया ने हाल ही में विमान के लिए सौदे पर हस्ताक्षर किए हैं। हालांकि, इसके विकास को समस्याओं का सामना करना पड़ा है। खासतौर पर कंप्यूटर प्रोग्राम के डिजाइन और इसकी बहुत अधिक ऑपरेशनल लागत की इसके विरोधियों द्वारा नियमित रूप से आलोचना की जाती है।


मस्क ने सोमवार को कहा कि एफ-35 का डिजाइन आवश्यकताओं के स्तर पर निराश करता है क्योंकि बहुत से लोगों के लिए बहुत सी चीजों की जरूरत थी। 

एफ-35 ने अमेरिकी प्रतिद्वंद्वियों को खुद के विमान विकसित करने पर किया मजबूर
ज्यूरिख में स्विस फेडरल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के एक शोधकर्ता मौरो गिल्ली ने कहा, 'जो चीज एफ-35 को महंगा बनाती है, वह सॉफ्टवेयर और इलेक्ट्रॉनिक्स है, पायलट नहीं।' उन्होंने यह भी कहा कि एफ-35 के अस्तित्व ने अमेरिकी प्रतिद्वंद्वियों को इसकी बराबरी के लिए अपने स्वयं के विमान और उन्नत रडार विकसित करने के लिए मजबूर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed