फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   bill gates says next four to six months could be worst of coronavirus pandemic masks death toll covid 19 cases

आने वाले चार से छह महीने में बदतर हो सकती है कोविड-19 की स्थिति: बिल गेट्स

Mon, 14 Dec 2020 12:00 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 14 Dec 2020 12:00 PM IST
विज्ञापन
bill gates says next four to six months could be worst of coronavirus pandemic masks death toll covid 19 cases
बिल गेट्स (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

‘माइक्रोसॉफ्ट’ के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने आगाह किया है कि आने वाले चार से छह महीनों में कोरोना वायरस का प्रकोप बेहद अधिक हो सकता है। उनका ‘बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन’ कोविड-19 टीके को बनाने और उसे वितरित करने के अभियान का हिस्सा है।

विज्ञापन


अमेरिका में हाल ही में वायरस के नए मामलों, इससे होने वाली मौत और अस्पताल में भर्ती हो रहे मरीजों की संख्या काफी बढ़ी है। विश्व को 2015 में ऐसी महामारी को लेकर आगाह करने वाले गेट्स ने रविवार को कहा, 'मुझे लगता है कि अमेरिका इससे बेहतर तरीके से निपट सकता था।' गेट्स का फाउंडेशन टीका बनाने के लिए किए जा रहे कई अनुसंधानों की वित्तीय मदद कर रहा है।
विज्ञापन



‘बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन’ के सह-अध्यक्ष ने 'सीएनएन' से कहा, 'बेहद दुख की बात है कि, आने वाले चार से छह महीनों में वैश्विक महामारी का प्रकोप बेहद अधिक हो सकता है। आईएचएमई (स्वास्थ्य मैट्रिक्स और मूल्यांकन संस्थान) के अनुमान के अनुसार और 2,00,000 से अधिक लोगों की मौत हो सकती है। अगर हम मास्क पहनने जैसे नियमों का पालन करते हैं तो, मौत के ये मामले कम हो सकते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका में अभी तक कोविड-19 से 2,90,000 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा, '2015 में जब मैंने इसका अनुमान लगाया था, मैंने मृतकों की संख्या इससे अधिक बताई थी। इसलिए, वायरस इससे अधिक घातक हो सकता था। हमें सबसे खराब स्थिति का सामना नहीं करना पड़ा। लेकिन अमेरिका और पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर पड़े इसके असर ने मुझे काफी चौंकाया, जो उससे कई अधिक है, जिसका मैंने पांच साल पहले अनुमान लगाया था।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed