फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bill Gates bought superyacht for 4600 crores, can travel up to 6500 km at one go

बिल गेट्स ने 4600 करोड़ में खरीदा सुपरयाट, एक बार में 6500 किमी तक कर सकेगी सफर

Mon, 10 Feb 2020 02:47 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Mon, 10 Feb 2020 02:47 AM IST
सार

  • तरल हाईड्रोजन पर आधारित ईंधन से चलने वाली यह याट पूरी तरह पर्यावरण अनुकूल
  • 17 नॉट्स अधिकतम गति, 14 मेहमानों के लिए व्यवस्था
  • 14 दोहरे क्रू केबिन, 04 मेहमाननवाजी कमरे, 02 वीआईपी कमरे

विज्ञापन
Bill Gates bought superyacht for 4600 crores, can travel up to 6500 km at one go
Bill Gates - फोटो : gatesnotes.com

विस्तार

माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक और दुनिया के दूसरे सबसे दौलतमंद शख्स और बिल गेट्स ने एक बेहद ही शानदार सुपरयॉट खरीदा है। यह सुपरयॉट केवल तरल हाइड्रोजन से चलता है। इस सुपरयॉट से कार्बन नहीं सिर्फ पानी का ही उत्सर्जन होता है। 370 फीट लंबी इस सुपरयॉट की कीमत  645 मिलियन डॉलर (करीब 4,600 करोड़ रुपये) बताई जा रही है।

विज्ञापन


बीते साल ही इस सुपरयॉट की योजना मोनेको यॉट शो में जारी किया गया था। यह अब तक के सबसे महंगे सुपरयॉट में से एक है। हालांकि, गेट्स के सपनों की यह सुपरयॉट 2024 तक बनकर तैयार हो पाएगी। बताया जा रहा है कि यह यॉट एक बार ईंधन भरने के बाद तकरीबन 6500 किमी तक का सफर बिना रुके कर पाएगी।
विज्ञापन


योग स्टूडियो, मसाज पार्लर और पांच डेक
64 वर्षीय बिल गेट्स द्वारा खरीदे गए इस सुपरयॉट में 5 डेक हैं, जिसमें 14 मेहमानों और 31 क्रू मेंबर सफर कर सकते हैं। लग्जरी सुविधाओं से लैस इस यॉट में एक जिम, योग स्टूडियो, ब्युटी रूम, मसाज पार्लर और कैस्केडिंग स्वीमिंग पूल भी होगा। हालांकि, इस सुपरयॉट में सबसे खास चीज 28 टन के दो सील्ड टैंक हैं। इन दोनों टैंक का तापमान करीब -253 डिग्री सेल्सियस है। इनमें तरल हाइड्रोजन है, ?जिनसे पूरे सुपरयॉट को ताकत मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेट्स को यॉट पर छुट्टियां बिताने का शौक
गेट्स गर्मी की छुट्टियों में सुपरयॉट पर सफर के लिए कई बार पहले भी चर्चाओं में रह चुके हैं। हालांकि, यह पहली बार है कि उन्होंने खुद की कोई सुपरयॉट खरीदने का फैसला किया है। इसके पहले वह अपनी गर्मियों की ट्रिप के लिए किराए पर लिए गए यॉट्स का इस्तेमाल करते रहे हैं।


आउटडोर डाइनिंग की सुविधा
इस सुपरयॉट के पिछले छोर पर दो एंटरटेनमेंट एरिया बनाया गया है। पहले एंटरटेनमेंट एरिया में सनबाथ और दूसरे एरिया में आउटडोर डाइनिंग व्यवस्था है। समुद्र में शाम के दौरान ठंडी हवाओं से बचने के लिए जेल फ्यूल्ड फायर बाउल्स लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed