फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bilawal Bhutto-Zardari 's veiled jibe on joining forces with Nawaz Sharif

Pakistan: 'अगर फिर मूर्ख बना तो मुझे खुद पर शर्म...', नवाज शरीफ के साथ गठबंधन की खबरों पर बिलावल

Sat, 20 Jan 2024 07:47 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 20 Jan 2024 07:47 AM IST
सार

पीपीपी और पीएमएल-एन, पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) की 16 महीने की सरकार में प्रमुख भागीदार थे। इसका गठन अप्रैल 2022 में इमरान खान के नेतृत्व वाली पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) सरकार को उखाड़ फेंकने के बाद किया गया था। 

विज्ञापन
Bilawal Bhutto-Zardari 's veiled jibe on joining forces with Nawaz Sharif
बिलावल भुट्टो जरदारी। - फोटो : Social Media

विस्तार

पाकिस्तान में आठ फरवरी को आम चुनाव होने हैं। ऐसे में पक्ष-विपक्ष सब अपना प्रचार कर रहे हैं। हालांकि इस बीच, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो-जरदारी ने शुक्रवार को आम चुनावों के बाद पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के साथ गठबंधन की किसी भी संभावना से इनकार कर दिया है। 

विज्ञापन


पीपीपी हो रही हमलावर
विशेष रूप से, पीपीपी और पीएमएल-एन पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) की 16 महीने की सरकार में प्रमुख भागीदार थे, जिसका गठन अप्रैल 2022 में इमरान खान के नेतृत्व वाली पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) सरकार को उखाड़ फेंकने के बाद किया गया था। हालांकि, जैसे-जैसे आम चुनाव नजदीक आ रहे हैं, पीपीपी अपने पूर्व गठबंधन सहयोगियों के खिलाफ उग्र हो गई है। वह पीएमएल (एन) को बढ़ती महंगाई और अल्पकालिक सरकार में आर्थिक कुप्रबंधन के लिए दोषी ठहरा रही है।
विज्ञापन


अगर फिर मूर्ख बना...
एमएल-एन के साथ एक साक्षात्कार में गठबंधन के बारे में पूछे जाने पर, बिलावल ने कहा, 'आपको किसने बताया कि पीपीपी उनके (पीएमएल-एन) साथ गठबंधन सरकार बनाएगी? मैंने पहले भी कहा है: मुझे एक बार मूर्ख बनाया तो आप शर्म करें, अगर मैं दोबारा मूर्ख बना तो मुझे खुद पर शर्म आनी चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले की तरह अच्छी स्थिति नहीं
बिलावल ने कहा, 'अगर वे सरकार बनाने को लेकर पीपीपी पर भरोसा कर रहे हैं तो यह उनके लिए मुश्किल होगा।' उन्होंने कहा कि पीएमएल-एन पंजाब में पहले की तरह अच्छी स्थिति में नहीं है।


शरीफ के चौथी बार प्रधानमंत्री बनने के खिलाफ
पीपीपी नेता ने कहा कि विभिन्न धाराओं के लोग पीएमएल-एन सुप्रीमो नवाज शरीफ के चौथी बार प्रधानमंत्री बनने के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी सरकार बनाने और प्रधानमंत्री चुनने के लिए निर्दलीय उम्मीदवारों को अपने पाले में लाएगी। पीडीएम के कार्यकाल को याद करते हुए पीपीपी प्रमुख ने पीएमएल-एन पर अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ की गई प्रतिबद्धताओं का पालन नहीं करने का आरोप लगाया, जिसने देश को दांव पर लगा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed