फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Biden will go to Japan to attend Quad Summit, will have a bilateral meeting with Modi

Quad Summit : क्वाड शिखर सम्मेलन में भाग लेने जापान जाएंगे बाइडन, मोदी संग होगी द्विपक्षीय बैठक

Thu, 19 May 2022 08:57 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 19 May 2022 08:57 AM IST
सार

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवन ने बुधवार को यह जानकारी दी। क्वाड की यह शिखर बैठक मई के अंतिम सप्ताह में होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Biden will go to Japan to attend Quad Summit, will have a bilateral meeting with Modi
जो बाइडन और पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन क्वाड शिखर सम्मेलन में भाग लेने जापान जाएंगे। यह इस संगठन का दूसरा ऐसे सम्मेलन होगा, जिसमें चारों सदस्य देशों के नेता प्रत्यक्ष मिलेंगे। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी व बाइडन की द्विपक्षीय बैठक भी होगी। 

विज्ञापन

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) जैक सुलिवन ने बुधवार को यह जानकारी दी। क्वाड की यह शिखर बैठक मई के अंतिम सप्ताह में होने की उम्मीद है। क्वाड की अब तक तीन शिखर बैठकें हो चुकी है, इनमें से दो कोरोना महामारी के कारण वर्चुअल हुई हैं। व्हाइट हाउस में अपनी दैनिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुलिवन ने कहा कि हमारा मानना है कि संगठन के चारों सदस्य देश स्वतंत्र और मुक्त हिंद-प्रशांत क्षेत्र के सिद्धांतों की रक्षा करेंगे और उनका पालन करेंगे। 
विज्ञापन


इंडो-पैसिफिक इकोनॉमिक फ्रेमवर्क की पहल करेंगे बाइडन
बाइडन टोक्यो में भारत-प्रशांत क्षेत्र के लिए एक नई और महत्वाकांक्षी आर्थिक पहल, 'इंडो-पैसिफिक इकोनॉमिक फ्रेमवर्क' (IPEF) भी शुरू करेंगे। यह 21 वीं सदी की आर्थिक व्यवस्था होगी। इसे नई आर्थिक चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार किया गया है। सुलिवन ने बताया कि इस भारत-प्रशांत आर्थिक ढांचे में डिजिटल अर्थव्यवस्था के नियमों से लेकर  सुरक्षित और लचीली आपूर्ति श्रृंखला बनाने, बुनियादी ढांचे में निवेश और ऊर्जा प्रबंधन तक की रूपरेखा होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी एनएसए ने कहा कि यह यात्रा राष्ट्रपति बाइडन की भारत-प्रशांत को लेकर रणनीति को प्रदर्शित करेगी। इसके जरिए दुनिया को बताया जाएगा कि अमेरिका एक बार में मुक्त नेतृत्व कर सकता है। सुलिवन ने कहा कि यूक्रेन में रूस के युद्ध का जवाब देने के लिए अमेरिकी नेतृत्व एक ऐसा ढांचा खड़ा करेगा जो 21 वीं सदी के भविष्य को परिभाषित करेगा।


द क्वाड्रिलैटरल सिक्योरिटी डायलॉग(QUAD) की शुरुआत वर्ष 2007 में हुई थी। हालांकि इसकी शुरुआत वर्ष 2000-2005 में हो गई थी जब भारत ने दक्षिण पूर्व एशिया के कई देशों में आई सुनामी के बाद मदद का हाथ बढ़ाया था। क्वाड में चार देश अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया और भारत शामिल हैं। मार्च में कोरोना वायरस को लेकर भी क्वाड की बैठक हुई है। इसमें पहली बार न्यूजीलैंड, दक्षिण कोरिया और वियतनाम भी शामिल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed