फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Biden stands firm, says "running race to the end" despite criticism

US: ‘आलोचना के बावजूद मैं दृढ़ता से खड़ा हूं’, बाइडन ने कहा- आखिरी तक चुनावी जंग लड़ूंगा

Tue, 09 Jul 2024 06:31 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन डीसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन डीसी Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Tue, 09 Jul 2024 06:31 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि वह तमाम विरोधों के बावजूद चुनाव जरूर लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि मैं ट्रंप को चुनाव में हरा सकता हूं। 

विज्ञापन
Biden stands firm, says "running race to the end" despite criticism
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि तमाम विरोध के बावजूद वह नवंबर में चुनाव खत्म होने तक टिके रहेंगे। वह अपनी मानसिक फिटनेस के बारे में बढ़ती चिंताओं के बावजूद चुनावी यात्रा को जारी रखेंगे।

विज्ञापन

यह बात बाइडन ने पत्र लिखकर अपने कांग्रेस के डेमोक्रेटों से कही है। 

 बाइडन ने अपने पत्र में कहा कि अगर मुझे लगता कि मैं डोनाल्ड ट्रंप को नहीं हरा सकता हूं तो मैं दोबारा चुनाव नहीं लड़ता।  उन्होंने कहा, "मैं चाहता हूं कि मीडिया और अन्य जगहों पर तमाम अटकलों के बावजूद, मैं इस दौड़ में बने रहने, इस दौड़ को अंत तक चलाने और डोनाल्ड ट्रम्प को हराने के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध हूं।"
विज्ञापन


इसके अलावा बाइडन ने यह भी कहा, "हमारे पास डेमोक्रेटिक सम्मेलन के लिए 42 दिन और आम चुनाव के लिए 119 दिन बाकी हैं। ये सभी बातें बाइडन ने अपने पुनर्निर्वाचन अभियान द्वारा वितरित पत्र में कही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइडन ने अपने पत्र में आगामी चुनाव में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को हराने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता पर बल देते हुए अपनी पार्टी के बीच एकता का आह्वान किया।

बढ़ती उम्र को लेकर उठ रहे हैं सवाल
अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में चार महीने का ही समय बाकी है, लेकिन डेमोक्रेट पार्टी अपने उम्मीदवार को लेकर दुविधा में है। दरअसल पार्टी में जो बाइडन को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाने के खिलाफ उठे स्वर थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हालांकि बाइडन ने साफ किया है कि वही रेस में हैं, लेकिन अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट्स की मानें तो पार्टी के भीतर जो बाइडन के विकल्पों पर विचार शुरू हो गया है। खासकर बीते दिनों अटलांटा में हुई पहली बहस के बाद तो बाइडन की बढ़ती उम्र की चर्चा फिर से तेज हो गई है।

 
कई दानदाताओं ने दी फंडिंग रोकने की धमकी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डेमोक्रेट पार्टी के कई प्रमुख दानदाताओं ने धमकी दी है कि अगर जो बाइडन राष्ट्रपति पद की रेस में बने रहे तो वे फंडिंग रोक देंगे। डेमोक्रेट पार्टी के एक नेता एंजी क्रेग ने कहा है कि मुझे नहीं लगता कि राष्ट्रपति प्रभावी ढंग से चुनाव प्रचार कर सकते हैं और डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ जीत सकते हैं। सदन के अल्पसंख्यक नेता हकीम जेफ्रीज ने रविवार को डेमोक्रेट प्रतिनिधियों की एक वर्चुअल बैठक निर्धारित की है। वहीं डेमोक्रेट सीनेटर मार्क वार्नर ने ऊपरी सदन में भी इसी तरह की एक बैठक आयोजित की है। इन बैठकों में जो बाइडन की उम्मीदवार पर कोई फैसला हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed