फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Biden's legacy is 'unmatched in modern history': Harris

US: बाइडन के व्हाइट हाउस की दौड़ से पीछे हटने के बाद हैरिस का पहला संबोधन, कहा- उनकी उपलब्धियां बेजोड़

Mon, 22 Jul 2024 11:14 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 22 Jul 2024 11:14 PM IST
सार

US: राष्ट्रपति जो बाइडन के व्हाइट हाउस की दौड़ से पीछे हटने के बाद अपने पहले संबोधन में उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने उनकी जमकर तारीफ की। हैरिस ने उनके कार्यकाल की उपलब्धियों को बेजोड़ बताया। 

विज्ञापन
Biden's legacy is 'unmatched in modern history': Harris
अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स (फाइल)

विस्तार

अमेरिका के आम चुनाव में सियासी दलों के बीच लड़ाई दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गई है। डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता जो बाइडन ने खुद को व्हाइट हाउस की दौड़ से बाहर रखने का एलान किया और राष्ट्रपति की उम्मीदवारी के लिए कमला हैरिस का समर्थन किया। इस बीच हैरिस ने आज बाइडन की जमकर तारीफ और उनके कार्यकाल की उपलब्धियों को आधुनिक इतिहास में बेजोड़ बताया। 

विज्ञापन


बाइडन ने रविवार को घोषणा की कि वह दोबारा राष्ट्रपति पद पर चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने नवंबर में होने वाले चुनावों के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में कमला हैरिस का समर्थन किया। इसके बाद ज्यादातर पार्टी के नेताओं और गवर्नरों ने भी हैरिस को अपने उम्मीदवार के समर्थन दिया। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की मंशा जाहिर करने के बाद हैरिस का यह पहला सार्वजनिक कार्यक्रम था। अफ्रीकी और भारतीय मूल की नेता हैरिस ने अपनी पहली प्रतिक्रिया में कहा कि पिछले तीन वर्षों में बाइडन की उपलब्धियां आधुनिक इतिहास में बेजोड़ हैं। नेशनल कॉलेजिएट एथलेटिक एसोसिएशन चैंपियनशिप का जश्न मनाने के लिए व्हाइट हाउस के साउथ लोन में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसे संबोधित करते हैरिस ने कहा, बाइडन ने एक कार्यकाल में ही में उन अधिकांश राष्ट्रपतियों की विरासत को पछाड़ दिया है, जिन्होंने राष्ट्रपति कार्यालय में दो कार्यकाल पूरे किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

   
उन्होंने कहा, मेरी राष्ट्रपति बाइडन से पहली बार जान-पहचान उनके बेटे ब्यू बाइडन के जरिए हुई। हमने अपने राज्यों में अटॉर्नी जनरल के रूप में एक साथ काम किया। उस समय ब्यू मुझे अक्सर अफने पिता की कहानियां बताते थे। वह इस बारे में बात करते थे कि उनके पिता किस तरह के व्यक्ति हैं। ब्यू अपने पिता का जिन गुणों के लिए सम्मान करते थे, ये वहीं गुण हैं जिन्हें मैंने उनके राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान हर दिन देखे हैं। 

 
हैरिस ने कहा, उनकी ईमानदारी, उनके भरोसे और उनके परिवार के प्रति उनकी प्रतिबद्धता उनके बड़े दिल और उनका देश के लिए गहरे प्यार को दिखाता है। मैं हर दिन इसकी प्रत्यक्ष गवाह हूं। हमारे राष्ट्रपति बाइडन अमेरिकी लोगों के लिए लड़ते हैं। हम हमारे देश की सेवा के लिए उनके तहेदिल से आभारी हैं। उपराष्ट्रपति ने बाइडन के स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed