{"_id":"6785be34750cc5f52204a4f7","slug":"biden-names-aircraft-carriers-after-former-presidents-clinton-bush-world-news-in-hindi-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: इन दो पूर्व राष्ट्रपतियों के नाम पर रखा जाएगा अमेरिकी विमानवाहक पोतों का नाम, जाते-जाते बाइडन का एलान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: इन दो पूर्व राष्ट्रपतियों के नाम पर रखा जाएगा अमेरिकी विमानवाहक पोतों का नाम, जाते-जाते बाइडन का एलान
Tue, 14 Jan 2025 07:00 AM IST
शुभम कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: शुभम कुमार
Updated Tue, 14 Jan 2025 07:00 AM IST
सार
अमेरिका के दो नए परमाणु ऊर्जा से चलने वाले विमानवाहक पोतों का निर्माण आने वाले वर्षों में शुरू होगा। इसको लेकर राष्ट्रपति बाइडन ने घोषणा की है कि ये पोत अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति विलियम जे क्लिंटन और जॉर्ज डब्ल्यू बुश के नाम से जाने जाएंगे।
विज्ञापन
जो बाइडन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 20 जनवरी को शपथ ग्रहण लेते ही जो बाइडन का राष्ट्रपति कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने सोमवार को घोषणा की कि दो नए परमाणु ऊर्जा से चलने वाले विमानवाहक पोतों का नाम पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और जॉर्ज डब्ल्यू बुश के नाम पर रखा जाएगा। बता दें कि 1993 से 2001 तक बिल क्लिंटन 42वें अमेरिकी राष्ट्रपति थे। इसके बाद जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने 2001 से 2009 तक राष्ट्रपति पद संभाला था।
बाइडन ने की घोषणा
मामले में जो बाइडन ने बताया कि यह घोषणा करते हुए मुझे गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने बिल क्लिंटन और जॉर्ज बुश को इस बारे में बताया तो वे दोनों बहुत विनम्र थे। दोनों को यह अच्छी तरह से समझ में आता है कि राष्ट्रपति बनने के बाद उन्हें अपने सैनिकों की सुरक्षा और परिवारों के लिए चिंता करने की जिम्मेदारी होती है।
जानकारी के अनुसार दोनों विमानवाहक पोतों का निर्माण आने वाले वर्षों में शुरू होगा। ये पोत यूएसएस विलियम जे क्लिंटन (सीवीएन 82) और यूएसएस जॉर्ज डब्ल्यू बुश (सीवीएन 83) कहलाएंगे। बाइडन ने कहा कि जब ये पोत बनकर तैयार होंगे, तो ये अमेरिका की सबसे ताकतवर और पेशेवर नौसेना का हिस्सा बनेंगे।
विज्ञापन
रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन का बयान
साथ ही इस मामले में रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने कहा कि विमानवाहक पोत नौसेना की मुख्य ताकत होते हैं और ये पोत अमेरिकी लोकतंत्र की रक्षा करने में मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि इन पोतों का नाम उन नेताओं के नाम पर रखा गया है जिन्होंने अमेरिका की सेवा में समर्पण और दृढ़ता दिखाई। ये दोनों पोत अमेरिकी नौसेना के इतिहास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे और आने वाली पीढ़ियों को देश की सेवा में प्रेरित करेंगे।