{"_id":"6699d7a41d3aec69a307aa19","slug":"biden-experiencing-mild-upper-respiratory-symptoms-related-to-covid-19-infection-news-in-hindi-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: कोरोना होने के बाद कैसी है बाइडन की तबीयत? सांस से जुड़ी समस्या से परेशान; व्हाइट हाउस ने दिया हेल्थ अपडेट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: कोरोना होने के बाद कैसी है बाइडन की तबीयत? सांस से जुड़ी समस्या से परेशान; व्हाइट हाउस ने दिया हेल्थ अपडेट
Fri, 19 Jul 2024 08:34 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: श्वेता महतो
Updated Fri, 19 Jul 2024 08:34 AM IST
सार
व्हाइट हाउस ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि वह (बाइडन) डेलावेयर लौट आएंगे। यहां वे खुद को सेल्फ आइसोलेट करेंगे और यहीं से अपना काम जारी रखेंगे। राष्ट्रपति बाइडन वैक्सीन और बुस्टर शॉट ले चुके हैं।
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन तीसरी बार कोविड पॉजिटिव पाए गए। बाइडन के स्वास्थ्य को लेकर व्हाइट हाउस ने बताया कि उन्हें कोविड-19 के कारण सांस से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए उन्हें लगातार पैक्स्लोविड दिया जा रहा है। राष्ट्रपति बाइडन के चिकित्सक डॉ. केविन ओकोनोर ने बताया कि उन्हें (बाइडन) को बुखार नहीं है और कोविड-19 के लक्षण सामान्य है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर व्हाइट हाउस की तरफ से जारी बयान पर डॉ. केविन ने कहा, "कोविड-19 के कारण राष्ट्रपति को सांस से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें लगातार पैक्स्लोविड दिया जा रहा है। उन्हें बुखार नहीं है। वह अपना काम करते रहेंगे।" उन्होंने आगे कहा, "राष्ट्रपति की अनुमति के अनुसार, मैं आपको उनके स्वास्थ्य को लेकर जानकारी साझा करता रहूंगा। जैसा कि हमने पहले भी किया है।"
लास वेगस में कार्यक्रम में शामिल होने के बाद हुए कोविड-19 पॉजिटिव
बता दें कि 81 वर्षीय बाइडन लास वेगास में एनएएसीपी नेशनल कंवेंशन में शामिल होने के बाद बुधवार को कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे। लास वेगास में हुए इस सम्मेलन में उन्होंने ट्रंप की नीतियों की जमकर आलोचना की थी। इसके साथ ही उन्होंने अमेरिका में गोलीबारी की बढ़ती घटनाओं की भी निंदा की।"
विज्ञापन
व्हाइट हाउस ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, "वह (बाइडन) डेलावेयर लौट आएंगे। यहां वे खुद को सेल्फ आइसोलेट करेंगे और यहीं से अपना काम जारी रखेंगे। राष्ट्रपति बाइडन वैक्सीन और बुस्टर शॉट ले चुके हैं।" लास वेगास से लौटते समय उन्होंने पत्रकारों से कहा था कि वह ठीक है और एयरफोर्स के विमान में चढ़ने के दौरान उन्हें बिना मास्क के देखा गया था।
तीन बार हो चुके हैं कोविड पॉजिटिव
कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद राष्ट्रपति बाइडन ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने कहा, "दोपहर को मैं कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया। मैं ठीख महसूस कर रहा हूं। शुभकामनाओं के लिए सभी का धन्यवाद।" जुलाई 2022 में जो बाइडन पहली बार कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद भी वह एक बार और कोविड संक्रमित हुए थे। इस दौरान उन्हें आइसोलेशन में रखा गया था।