फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Biden condemns Russian attack on Ukraine, calls on US Defense Department to continue supplying weapons

US: जो बाइडन ने की यूक्रेन पर रूस के हमले की निंदा, बोले- जेलेंस्की को करते रहेंगे हथियारों की आपूर्ति

Thu, 26 Dec 2024 06:21 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 26 Dec 2024 06:21 AM IST
सार

बाइडन ने यूक्रेन पर हुए रूसी हमलों की कड़ी निंदा की। साथ ही उन्होंने यूक्रेन के प्रति अमेरिका के मजबूत समर्थन की पुष्टि करते हुए कहा कि अमेरिकी रक्षा विभाग यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति बढ़ाएगा और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से यूक्रेन के साथ खड़ा होने का आह्वान किया।

विज्ञापन
Biden condemns Russian attack on Ukraine, calls on US Defense Department to continue supplying weapons
जो बाइडन, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार को यूक्रेन पर हुए रूसी मिसाइल और ड्रोन हमलों की कड़ी निंदा की। उन्होंने यूक्रेन के प्रति अमेरिका के मजबूत समर्थन की पुष्टि की, जिसको लेकर बाइडन ने कहा कि अमेरिकी रक्षा विभाग यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति बढ़ाएगा और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से यूक्रेन के साथ खड़ा होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि क्रिसमस की रात में, रूस ने यूक्रेनी शहरों और ऊर्जा बुनियादी ढांचों पर मिसाइलें और ड्रोन दागे। इसका उद्देश्य ठंड के दौरान यूक्रेनी लोगों को गर्मी और बिजली से वंचित करना था और उनके पावर ग्रिड की सुरक्षा को खतरे में डालना था। 
विज्ञापन


बता दें कि क्रिसमस की रात रूस ने यूक्रेनी शहरों और वहां के बुनियादी ढांचे पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया। इस हमले में दक्षिणी यूक्रेन में एक व्यक्ति की मौत हो गई, तीन घायल हो गए और पूरे देश में ऊर्जा बुनियादी ढांचे को नुकसान हुआ। 
विज्ञापन


हथियारों की आपूर्ति जारी रखने की कही बात
अमेरिकी राष्ट्रपति ने अमेरिकी रक्षा विभाग से यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति जारी रखने का अनुरोध किया है। बाइडन ने कहा कि इस हमले का उद्देश्य सर्दियों के दौरान यूक्रेनी लोगों की गर्मी और बिजली तक पहुंच को काटना और उनके पावर ग्रिड की सुरक्षा को खतरे में डालना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूक्रेनी लोग शांति में रहने के हकदार- बाइडन

अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि यूक्रेनी लोग शांति और सुरक्षा में रहने के हकदार हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को तब तक यूक्रेन के साथ खड़ा रहना चाहिए जब तक वह रूस की आक्रामकता पर विजय प्राप्त नहीं कर लेता। इसके साथ ही बाइडन ने यूक्रेन को अमेरिकी रक्षा आपूर्ति के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अमेरिका रूस के खिलाफ यूक्रेन को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। 

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हाल ही में अमेरिका ने यूक्रेन को सैकड़ों वायु रक्षा मिसाइलें दी हैं और और भी मिसाइलें भेजी जाएंगी। मैंने रक्षा विभाग को यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति जारी रखने का निर्देश दिया है।


रूसी हमले को जेलेंस्की ने बताया अमानवीय
बाइडन से पहले क्रिसमस के दौरान रूस के द्वारा किए गए हमले की यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने भी निंदा की। उन्होंने इसे अमानवीय बताया।  इसके साथ ही खेरसॉन के गवर्नर ने बुधवार को मृतकों की संख्या की घोषणा की। वहीं, उत्तरपूर्वी यूक्रेन के खार्किव में भी मिसाइल हमले में छह लोग घायल हो गए। यूक्रेनी वायु सेना ने पुष्टि की कि खार्किव पर दागी गई मिसाइलें बैलिस्टिक थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed