फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Biden administration pressing Ukraine to draft 18-year-old men to help fill manpower needs to battle Russia

US: रूस के खिलाफ यूक्रेन की ताकत बढ़ाने के लिए बाइडन प्रशासन की सलाह; इस उम्र के युवाओं को करें सेना में भर्ती

Wed, 27 Nov 2024 11:07 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Wed, 27 Nov 2024 11:07 PM IST
सार

रूस-यूक्रेन युद्ध को दो साल से ज्यादा वक्त हो चुके हैं, इसमें दोनों पक्षों के लाखों सैनिक मारे  जा चुके हैं। वहीं कई मौकों पर यूक्रेन की मदद करने वाले अमेरिकी प्रशासन ने अब उसे एक नई सलाह दी है, जिसके अनुसार यूक्रेन को अपनी सैन्य क्षमता बढ़ाने के लिए 18 साल के युवाओं को सेना शामिल किया जाए।

विज्ञापन
Biden administration pressing Ukraine to draft 18-year-old men to help fill manpower needs to battle Russia
जो बाइडन / वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन का प्रशासन यूक्रेन पर दबाव डाल रहा है कि वह अपनी सेना की संख्या बढ़ाने के लिए 18 साल की उम्र से युवाओं की भर्ती शुरू करे। अभी यूक्रेन में भर्ती के लिए न्यूनतम उम्र 25 साल है, लेकिन अमेरिका चाहता है कि इसे कम किया जाए ताकि रूस के खिलाफ युद्ध में अधिक लोग सेना में शामिल हो सकें। 
विज्ञापन


'यूक्रेन को युद्ध में बने रहने के लिए सैनिकों की जरूरत'
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यूक्रेन को युद्ध में बने रहने के लिए और अधिक सैनिकों की जरूरत है। यूक्रेन के पास अभी करीब 10 लाख सैनिक हैं, लेकिन यह संख्या रूस के मुकाबले काफी कम है। अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि यूक्रेन को कम से कम 1.6 लाख अतिरिक्त सैनिक चाहिए, जबकि हो सकता है उन्हें इससे भी ज्यादा जरूरत पड़े। 
विज्ञापन


यूक्रेन के पास पर्याप्त हथियार- अमेरिका
यूक्रेन को पिछले तीन साल से रूस के साथ चल रहे युद्ध में अमेरिका ने 56 अरब डॉलर की सैन्य सहायता दी है। लेकिन अब अमेरिका का कहना है कि यूक्रेन के पास पर्याप्त हथियार हैं और उसे अपनी सेना की संख्या बढ़ाने पर ध्यान देना होगा। यूरोपीय देशों ने भी यूक्रेन से कहा है कि उसके पास सैनिकों की कमी है और यह युद्ध में बड़ी चुनौती बन सकती है। खासकर रूस के कुर्स्क इलाके में, जिसे यूक्रेन ने हाल ही में अपने कब्जे में लिया है, स्थिति कठिन हो रही है। वहां रूस की मदद के लिए उत्तर कोरिया के हजारों सैनिक आ गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने यूक्रेन को मिलने वाली सैन्य मदद पर उठाए सवाल
यूक्रेन पहले ही कुछ कदम उठा चुका है, जैसे कि भर्ती की उम्र 27 से घटाकर 25 करना और कुछ छूटों को खत्म करना। लेकिन ये कदम अभी भी पर्याप्त नहीं हैं। यूक्रेन के लोग चिंतित हैं कि कम उम्र में भर्ती शुरू करने से देश की पहले से कमजोर अर्थव्यवस्था पर और असर पड़ सकता है। इसके साथ ही, जनवरी में अमेरिका में राष्ट्रपति पद संभालने वाले डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन को मिलने वाली सैन्य मदद पर सवाल उठाए हैं। इससे यूक्रेन पर दबाव और बढ़ गया है कि वह जल्द से जल्द अपने सैन्य संसाधनों को मजबूत करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed