फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bharat Biotech Terminates deal With Brazilian Partners After Covaxin clinical trials failed

टूटी डील: ब्राजील ने भारत बायोटेक से खत्म किया समझौता, क्लीनिकल ट्रायल में कोवाक्सिन नहीं हुआ सफल

Sat, 24 Jul 2021 11:44 AM IST
प्रशांत कुमार वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 24 Jul 2021 11:44 AM IST
सार

भारत की देसी दवा निर्माता कंपनी भारत बायोटेक की कोवाक्सिन और ब्राजील सरकार के बीच करार हुआ था, फरवरी महीने में भारत बायोटेक और ब्राजील सरकार के बीच वैक्सीन लेने की सहमति बनी थी, लेकिन क्लिनिकल ट्रायल में सफल नहीं होने के बाद यह समझौता रद्द कर दिया गया। शुक्रवार को स्वदेशी कंपनी भारत बायोटेक ने इसकी जानकारी दी। 

विज्ञापन
Bharat Biotech Terminates deal With Brazilian Partners After Covaxin clinical trials failed
कोवाक्सिन वैक्सीन - फोटो : ट्विटर

विस्तार

ब्राजील ने भारत बायोटेक के साथ किए अपने करार को खत्म कर दिया है। ब्राजील ने भारत बायोटेक के साथ हुए करार को खत्म कर दिया है।  हैदराबाद स्थित भारतीय कंपनी भारत बायोटेक ने ब्राजील सरकार के साथ कोवाक्सिन की दो करोड़ खुराक आपूर्ति का समझौता किया था, लेकिन क्लिनिकल ट्रायल में कोवाक्सिन का सफल परीक्षण नहीं हो पाया। इसके बाद ब्राजील ने करार रद्द करने का फैसला किया। 

विज्ञापन


ब्राजील के स्वास्थ्य नियामक ने कहा कि भारत बायोटेक के कोवाक्सिन क्लिनिकल ट्रायल में सफल नहीं होने के बाद सरकार ने यह कदम उठाया है। ब्राजील के स्वास्थ्य नियामक ने कहा कि ब्राजील की दवा निर्माता कंपनी प्रेसीसा मेडिकामेंटॉस और एनविक्सिया फार्मेस्यूटिकल्स लिमिटेड की भारत बायोटेक के साथ डील हुई थी, जो नियामक सबमिशन, लाइसेंस, वितरण, बीमा और तीसरे चरण के नैदानिक परीक्षणों के संचालन का करार हुआ था, लेकिन कई मुद्दों पर सहमति नहीं बनने और क्लिनिकल ट्रायल में फिसड्डी होने के बाद समझौते को रद्द करने का फैसला किया गया।  
विज्ञापन


ब्राजील से नहीं हुआ अग्रिम भुगतान- भारत बायोटेक
पीटीआई के अनुसार, डील रद्द होने के बाद भारत बायोटेक ने कहा कि कंपनी को ब्राजील से कोई अग्रिम भुगतान नहीं मिला है और नहीं उसने ब्राजील में स्वास्थ्य मंत्रालय को कोई टीके की आपूर्ति की है। हैदराबाद की दवा निर्माता ने कहा कि कंपनी ने करार ग्लोबल डील और कानूनों के तहत किया है और ब्राजील में भी उन्हीं नियमों का पालन किया जिनका उसने दुनिया के अन्य देशों में कोवाक्सिन की सफल आपूर्ति के लिए किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed