फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Besides PM Modi, Payal Jangid is the Other Indian Awarded Changemaker award by Gates Foundation

पीएम मोदी के अलावा राजस्थान की पायल को भी मिला 'चेंजमेकर अवॉर्ड', विश्वभर में हो रही सराहना

Wed, 25 Sep 2019 08:18 AM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: Nilesh Kumar Updated Wed, 25 Sep 2019 08:18 AM IST
विज्ञापन
Besides PM Modi, Payal Jangid is the Other Indian Awarded Changemaker award by Gates Foundation
Payal Jangid - फोटो : ANI

अमेरिका में बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन की ओर से गोलकीपर ग्लोबल गोल्स अवॉर्ड्स कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंंद्र मोदी के अलावा एक और भारतीय को 'चेंजमेकर अवॉर्ड' मिला है। राजस्थान में बाल श्रम और बाल विवाह को खत्म करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के लिए पायल जांगिड़ ने यह अवॉर्ड प्राप्त कर देश को गौरवान्वित किया है। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवॉर्ड से उत्साहित पायल ने कहा कि वह बेहद खुश है कि उसे और पीएम मोदी को यह पुरस्कार मिला। उसने कहा मैं बेहद खुश हूं, पीएम मोदी को भी यह पुरस्कार मिला। जिस तरह से हमने अपने गांव में अभियान चला कर इन समस्याओं को खत्म किया है, उसी तरह से विश्व स्तर पर भी करना चाहती हूं। 

नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने सराहा

अवार्ड मिलने के बाद पायल और उसके अभियान की विश्वभर में सराहना हो रही है। नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने कहा कि पायल ने 'चेंजमेकर अवॉर्ड' पाकर हमें गौरवान्वित किया। वह उन युवा महिलाओं में से एक हैं, जो भारत और अन्य जगहों पर बच्चों के शोषण के खिलाफ लड़ाई लड़ने में सबसे आगे हैं।



कम उम्र में अपनी शादी से इनकार कर उसने साहस भरा काम किया और उसकी हिम्मत देख गांव और आस-पास के इलाके की अन्य लड़कियों ने भी बाल विवाह से इनकार किया। गेट्स फाउंडेशन ने भी अपने ट्विटर एकाउंट पर पायल के अभियान की कहानी साझा किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed