फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Belgian 92 years old woman infected with two covid 19 variants highlights next risk international news

नया खतरा: एक ही बार में कोरोना के दो वैरिएंट्स से महिला संक्रमित, अस्पताल में हुई मौत

Sun, 11 Jul 2021 09:39 AM IST
प्रशांत कुमार वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 11 Jul 2021 09:39 AM IST
सार

बार-बार रूप बदलने से कोरोना वायरस के कई वैरिएंट्स जानलेवा बनते जा रहे हैं। डेल्टा, डेल्टा प्लस के बाद अब बीटा वैरिएंट लोगों को चपेट में ले रहा है। बेल्जियम में एक बुजुर्ग महिला एक साथ दोनों वैरिएंट की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Belgian 92 years old woman infected with two covid 19 variants highlights next risk international news
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई

विस्तार

 बेल्जियम में कोरोना वायरस के बदलते वैरिएंट का एक अपने तरह का पहला मामला सामने आया है। यहां 90 साल की एक बुजुर्ग महिला कोरोना के एक नहीं बल्कि दो अलग-अलग वैरिएंट्स से एक साथ संक्रमित हो गई और महिला की जान चली गई। जांच में पाया गया कि महिला कोरोना के अल्फा और बीटा दोनों ही वैरिएंट्स से संक्रमित थी। इस मामले ने शोधकर्ताओं की चिंता बढ़ा दी है।

विज्ञापन


अल्फा और बीटा वैरिएंट से संक्रमित थी महिला
महिला काफी समय से घर में अकेले रह रही थी। महिला ने अभी तक कोरोना रोधी वैक्सीन नहीं लगवाई थी। बीते दिनों तबीयत बिगड़ने पर  बेल्जियम के आल्स्ट शहर में ओएलवी अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसी दिन महिला की कोरोना जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। शुरुआत में महिला का ऑक्सीजन स्तर अच्छा रहा लेकिन उसकी तबीयत तेजी से खराब होती गई और सिर्फ पांच दिनों के अंदर महिला की मौत हो गई।महिला की कोरोना रिपोर्ट पर एक्सपर्ट्स ने पड़ताल शुरू की तो पता लगा कि महिला में कोरोना का अल्फा स्ट्रेन भी था, जो ब्रिटेन में सबसे पहले मिला था और बीटा वेरिएंट भी, जो सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में पाया गया था।
विज्ञापन


बेल्जियम में दोनों वैरिएंट थे मौजूद
अस्पताल में मॉलीक्यूलर बायोलॉजिस्ट और रिसर्च टीम की हेड ऐनी वेंकीरबर्गन ने बताया कि जिस समय महिला संक्रमित हुई थी, उस समय बेल्जियम में ये दोनों वैरिएंट फैल रहे थे, ऐसे में आशंका है कि महिला को दो लोगों से अलग-अलग वेरिएंट्स मिले हों। हालांकि, अभी तक यह नहीं पता लगा है कि वह कैसे संक्रमित हुई। पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि महिला से हाल फिलहाल में कितने लोगों ने मुलाकात की और कौन-कौन महिला से मिलने घर पर आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सपर्ट्स की बढ़ी चिंता
बता दें कि इसी साल जनवरी में ब्राजील के वैज्ञानिकों ने भी बताया था कि देश में दो लोग कोरोना के अलग-अलग वैरिएंट्स से संक्रमित हुए हैं। हालांकि, अभी तक इन मामलों की पुष्टि नहीं हुई है और नहीं  किसी जर्नल में इस बारे में कुछ छपा है।  एक्सपर्ट्स ने पता लगाने के लिए अभी और शोध किए जाने की जरूरत बता रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed