फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Before Donald trump India visit White House Proposed 1.5 billion Doller  Indo-Pacific region

भारत दौरे से पहले ट्रंप ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए 10 हजार करोड़ रुपये प्रस्तावित किए

Tue, 11 Feb 2020 12:23 PM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, वॉशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Tue, 11 Feb 2020 12:23 PM IST
विज्ञापन
Before Donald trump India visit White House Proposed 1.5 billion Doller  Indo-Pacific region
impeachment against President Donald Trump - फोटो : ANI

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप भारत दौरे से पहले ट्रंप प्रशासन ने वित्त वर्ष 2021 में अहम माने जाने वाले हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए 1.5 अरब डॉलर (करीब 10 हजार करोड़ रु.) प्रस्तावित किए हैं। व्हाइट हाउस ने सोमवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इस क्षेत्र को चीन के अहितकर प्रभाव से मुक्त एवं स्वतंत्र बनाने के उसके प्रयासों का हिस्सा है। 

विज्ञापन


व्हाइट हाउस ने एक अक्टूबर, 2020 से शुरू हो रहे 2021 वित्तीय वर्ष के लिए अपने बजट प्रस्ताव में कहा कि हिंद-प्रशांत का भविष्य अमेरिकी सुरक्षा और दीर्घकालिक आर्थिक हित के लिए महत्त्वपूर्ण हैं। यहा विश्व की करीब आधी आबादी तेजी से विकसित हो रही ज्यादातर अर्थव्यवस्थाएं मौजूद हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बजट में हिंद-प्रशांत के लिए करीब 10 हजार करोड़ रु (1.5 अरब डॉलर) का प्रावधान किया गया है जो क्षेत्र को चीन के हानिकारक प्रभाव से मुक्त एवं स्वतंत्र बनाने की प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। व्हाइट हाउस ने कहा कि यह निधि लोकतांत्रिक कार्यक्रमों का समर्थन करती है, सुरक्षा सहयोग को मजबूत करती है, आर्थिक सुशासन को सुधारती है और निजी सेक्टर नीत आर्थिक विकास को बढ़ावा देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

24-25 फरवरी को पत्नी के साथ भारत आएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फरवरी के आखिरी सप्ताह में होने वाले भारत दौरे की तारीख तय हो गई है। राष्ट्रपति ट्रंप 24 और 25 फरवरी को भारत की यात्रा पर होंगे। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप भी साथ होंगी। व्हाइट हाउस की ओर से किए गए ट्वीट के माध्यम से यह जानकारी दी गई है। 

 
ट्रंप ने रक्षा बजट 53 खरब रुपये (740 अरब डॉलर) करने का प्रस्ताव दिया

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वर्ष 2021 के लिए देश का रक्षा बजट बढ़ाकर करीब 53 खरब रुपये (740 अरब डालर) करने का प्रस्ताव दिया है। यह प्रस्ताव चीन और रूस के सैन्य आधुनिकीकरण कार्यक्रम को देखते हुए किया गया है जो अमेरिका के लिए एक बड़ी चुनौती है। ट्रंप के रक्षा बजट प्रस्ताव के मुख्य पहलू हैं परमाणु आधुनिकीकरण, मिसाइल निष्फल करना आदि। इसके अलावा अंतरिक्ष, साइबर तथा हवाई क्षेत्र के लिए भी इसमें कोष का प्रावधान किया गया है।



व्हाइट हाउस और पेंटागन की ओर से जारी बजट प्रस्ताव में ट्रंप प्रशासन ने दो शत्रुओं रूस तथा चीन की ओर से खतरे को रेखांकित किया है। इसमें कहा गया है कि ये दोनों देश सैन्य आधुनिकीकरण की राह पर हैं और अपने पड़ोसियों को विवश कर रहे हैं। बजट प्रस्ताव में पेंटागन ने कहा है कि सुरक्षा परिदृश्य बेहद खतरनाक ढंग से बदल रहा है। चीन और रूस पड़ोसियों को मजबूर करने, विरोधी स्वरों को दबाने और स्वतंत्रता को कमतर करने के लिए आक्रामक तरीके अपना रहे हैं। इसमें ईरान और उत्तर कोरिया का भी जिक्र है और कहा गया है कि वे बड़े पैमाने पर तबाही मचाने में सक्षम हथियारों को विकसित कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed