फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   bangladeshi cleric ahmadullah issued fatwa against facebook haha emoj

विरोध: बांग्लादेशी मौलाना का अजीबो-गरीब फरमान, फेसबुक के 'हाहा' इमोजी के खिलाफ जारी किया फतवा

Thu, 24 Jun 2021 10:14 AM IST
प्रशांत कुमार वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 24 Jun 2021 10:14 AM IST
सार

अक्सर टीवी पर ज्वलंत मुद्दों को लेकर बेबाकी से अपनी बात रखने वाले बांग्लादेश के मुस्लिम धर्मगुरु और चर्चित मौलाना ने फेसबुक के खिलाफ फतवा जारी किया है। मौलाना अहमदुल्लाह का तीन मिनट का वीडियो 20 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। 

विज्ञापन
bangladeshi cleric ahmadullah issued fatwa against facebook haha emoj
बांग्लादेश मौलवी का फतवा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांग्लादेश के मुस्लिम धर्मगुरु और चर्चित मौलाना ने फेसबुक के 'हाहा' इमोजी के खिलाफ अजीबोगरीब फरमान जारी किया है। बीते दिनों मौलाना अहमदुल्लाह ने तीन मिनट का वीडियो पोस्ट किया और फेसबुक पर लोगों के मजाक उड़ाने की चर्चा की। उसके कुछ ही देर बाद उन्होंने फतवा जारी कर दिया। साथ ही यह भी बताया कि यह किस तरह से मुस्लिमों के लिए 'हराम' है। अहमदुल्ला ने कहा, 'आजकल हम फेसबुक के हाहा इमोजी का इस्तेमाल लोगों का मजाक उड़ाने के लिए करते हैं।' उनके इस वीडियो को अब तक 20 लाख बार देखा जा चुका है। मौलाना अहमदुल्लाह के फेसबुक और यूट्यूब पर 30 लाख से ज्यादा फॉलोवर हैं। 

विज्ञापन



मजाक उड़ाना इस्लाम में पूरी तरह से हराम
मौलाना अहमदुल्लाह ने अपने वीडियो में कहा, 'अगर आप फेसबुक पर किसी का उपहास उड़ाने या ताना मारने या फिर टीका टिप्पणी के लिए हाहा इमोजी का इस्तेमाल करते हैं  तो यह इस्लाम में पूरी तरह से हराम है। अल्लाह के लिए मैं आपसे अपील करूंगा कि इस काम से बचें। किसी का मजाक उड़ाने के लिए हाहा इमोजी का इस्तेमाल नहीं करें। अगर आप एक मुस्लिम को आहत करेंगे तो वह ऐसी भाषा का इस्तेमाल करेगा जिसके बारे में आपने सोचा नहीं होगा। 
विज्ञापन


मौलाना के वीडियो को लोगों ने किया समर्थन
मौलाना अहमदुल्लाह के इस वीडियो पर बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। ज्यादातर लोगों ने इस पर सकारात्मक टिप्पणी की है। वहीं सैकड़ों लोगों ने 'हाहा' इमोजी बनाकर इस फतवे का विरोध भी किया है। विरोध करने वाले लोगों का कहना है कि यह मौलाना का फरमान लोगों की आवाज दबाने जैसा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed