फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   'Bangladesh will demand the extradition of Sheikh Hasina from India', Mohammad Yunus's tone changed

सियासत: 'भारत से शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग करेंगे'; बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया यूनुस का बयान

Sun, 17 Nov 2024 11:50 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 17 Nov 2024 11:50 PM IST
सार

बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने रविवार को कहा कि अंतरिम सरकार अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना का प्रत्यर्पण भारत से मांगेगी। यूनुस का ये बयान उनके पिछले बयान के ठीक उलट है। जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी सरकार तत्काल हसीना के प्रत्यर्पण की मांग नहीं करेगी।

विज्ञापन
'Bangladesh will demand the extradition of Sheikh Hasina from India', Mohammad Yunus's tone changed
मोहम्मद यूनुस - फोटो : ANI

विस्तार

बांग्लादेश में छात्र आंदोलन के साथ शुरू हुई हिंसा की लहर आज तक बांग्लादेश में देखने को मिल रही है। इसी बीच बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने रविवार को कहा कि अंतरिम सरकार अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना का प्रत्यर्पण भारत से मांगेगी। यूनुस का ये बयान उनके पिछले बयान के ठीक उलट है। जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी सरकार तत्काल हसीना के प्रत्यर्पण की मांग नहीं करेगी।
विज्ञापन


यूनुस ने यह बयान अंतरिम सरकार के 100 दिन पूरे होने पर राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में दिया। जहां उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार हर नागरिक की सुरक्षा, खासकर धार्मिक अल्पसंख्यकों की, सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है। बता दें कि बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना हिंसा के दौरान अपनी सरकार गिरने के बाद भारत आ गईं थीं। 
विज्ञापन


हमें हर हत्या का न्याय दिलवाना होगा-यूनुस
मुख्य सलाहाकार यूनुस ने कहा कि हमें हर हत्या में न्याय दिलवाना होगा, हम भारत से शेख हसीना को वापस भेजने की मांग करेंगे। हंलाकि यह बयान उनके पिछले बयान से उलट था, जिसमें उन्होंने कहा था किउन्होंने यह भी बताया कि चुनाव आयोग का गठन जल्द किया जाएगा और चुनावी सुधारों के बाद चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


1500 लोगों के मौत का हिसाब
यूनुस ने यह भी बताया कि हसीना के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों के दौरान लगभग 1500 लोग मारे गए थे और 19,931 लोग घायल हुए थे। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार हर एक मौत का विवरण इकट्ठा कर रही है और घायलों का इलाज भी सुनिश्चित कर रही है।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार उन मामलों की जांच कर रही है जिनमें धार्मिक अल्पसंख्यकों को हिंसा का शिकार होना पड़ा। उन्होंने कहा हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि किसी भी नागरिक को हिंसा का शिकार न होना पड़े, चाहे वह हिंदू हो या कोई और।


हिंसक घटनाएं का कारण
मोहम्मद यूनुस ने कहा कि देश में कुछ हिंसक घटनाएं मुख्य रूप से राजनीतिक कारणों से हुईं और धार्मिक रूप से उन्हें बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया। बता दें कि हसीना की सरकार के खिलाफ छात्रों और अन्य लोगों द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शनों के बाद, हसीना ने इस्तीफा दे दिया था और 5 अगस्त को भारत भाग गईं। उनका बाद में कहीं स्थानांतरण कर दिया गया, और तब से वह सार्वजनिक रूप से नहीं दिखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed